फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Belgium experienced footballer in Delhi daynamoj remarks

बेल्जियम के अनुभवी फुटबॉलर रेमेकर्स दिल्ली डायनामोज में

Mon, 20 Jul 2020 12:50 PM IST
Anonymous User एजेंसी/नई दिल्ली
एजेंसी/नई दिल्ली Published by: Anonymous User Updated Mon, 20 Jul 2020 12:50 PM IST
विज्ञापन
इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल लीग में दिल्ली डायनामोज ने बेल्जियम के 29 वर्षीय डिफेंडर विम रेमेकर्स को बुधवार को अपनी टीम में शामिल कर लिया। रेमेकर्स को बेल्जियम और नीदरलैंड में पहली और दूसरी डिवीजन में दो सौ से ज्यादा मैच खेलने का अनुभव है। उन्होंने एक युवा खिलाड़ी के तौर पर शीर्ष बेल्जियम क्लब गेंक के साथ कैरियर की शुरुआत की थी, जहां उनके खेल में सुधार आया। उन्होंने 2005 में गेंक छोड़ दिया और नीदरलैंड के दूसरी डिवीजन के क्लब डेन बाश से जुड़ गए। बेल्जियम लौटने से पहले रेमेकर्स ने इस क्लब की ओर से दो सत्र खेले जिसके बाद वह बेल्जियम के लोमेल यूनाईटेड से जुड़ गए। दिल्ली की टीम में पहले ही दो अंतरराष्ट्रीय और अनुभवी स्ट्राइकर मैड्स जंकर और मार्टिन स्कूबो शामिल हैं। टूर्नामेंट के लिए टीम और कुशल खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ने में जुटी है। टूर्नामेंट की शुरुआत अक्तूबर में होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed