फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Belgium crowned FIFA Team of the Year again

लगातार दूसरी बार बेल्जियम बनी फीफा टीम ऑफ द इयर, कतर की टीम बनी मूवर ऑफ द इयर

Sat, 21 Dec 2019 09:38 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Sat, 21 Dec 2019 09:38 AM IST
विज्ञापन
Belgium crowned FIFA Team of the Year again
बेल्जियम फुटबॉल टीम

बेल्जियम ने लगातार दूसरी बार साल की सर्वश्रेष्ठ फुटबॉल टीम को पुरस्कार जीता है। फुटबॉल की नियामक संस्था-फीफा ने बेल्जियम को सम्मानित किया है। बेल्जियम इस समय फीफा वर्ल्ड रैंकिंग्स में शीर्ष पायदान पर मौजूद है। वर्ल्ड चैंपियन फ्रांस दूसरे और ब्राजील तीसरे नंबर पर हैं। शीर्ष तीन स्थानों में कोई बदलाव नहीं हुआ है लेकिन टॉप पांच में बदलाव देखने को मिला है।

विज्ञापन


इंग्लैंड एक स्थान ऊपर चढ़कर चौथे नंबर पर पहुंच गया है, जबकि उरुग्वे दो पायदान ऊपर उठकर पांचवें नंबर पर पहुंच गया है। बेल्जियम 2015 और 2018 साल की सर्वश्रेष्ठ टीम का पुरस्कार जीत चुकी है। बेल्जियम ने इस साल सभी अपने 10 ए-स्तर के मैच जीते हैं और उसने यूएफा यूरो-2020 के लिए क्वॉलिफाई किया है।
विज्ञापन


मूवर ऑफ द इयर
बेल्जियम के अलावा एशियाई चैंपियन कतर को ‘मूवर ऑफ द इयर-2019’ के पुरस्कार के लिए चुना गया है। कतर ने दिसंबर 2018 की फीफा रैंकिंग्स के बाद से 25 मैचों में 138 अंक हासिल किए हैं। कतर ने इन 25 मैचों में 16 जीते, दो ड्रॉ खेले और सात गंवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम इस साल की शुरुआत में एशियन कप के फाइनल में जापान को 3-1 से हराकर एशियाई चैंपियन बनी थी। कतर ने अपनी रैंकिंग्स में 38 स्थानों का सुधार किया है और वह इस समय 55वें पायदान पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed