{"_id":"f389cf68-42f6-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"beaten-mueller-hails-giant-lionel-messi","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेसी ने तोड़ा 40 साल का पुराना रिकॉर्ड ","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
मेसी ने तोड़ा 40 साल का पुराना रिकॉर्ड
मैड्रिड/एजेंसी
Updated Mon, 10 Dec 2012 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बार्सिलोना के स्टार स्ट्राइकर लियोनेल मेसी ने रियल बेटिस पर मिली 2-1 से जीत में दो गोल करके एक साल में सर्वाधिक गोल करने का जर्मनी के महान फुटबाल गेर्ड मूलर को 40 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। मेसी के नाम इस साल 86 गोल दर्ज हो गए हैं।
विज्ञापन
मूलर ने 1972 में एक साल में 85 गोल किए थे। मेसी शानदार प्रदर्शन के साथ फिर सके फीफा के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के पुरस्कार की दौड़ में हैं। इसमें उनका सामना रियल मैड्रिउ के क्रिस्टियानो रोनाल्डो और अपने साथी इनिएस्ता से है।
विज्ञापन
बार्सिलोना के लिए वह अब तक कुल 283 गोल कर चुके हैं, जो एक रिकॉर्ड है। महानतम फुटबालरों में शुमार मेसी की हालांकि इसलिए आलोचना होती है कि वह क्लब के लिए जितना उम्दा खेलते हैं, उतना अपनी टीम अर्जेंटीना के लिए नहीं खेल पाते। अर्जेंटीना के लिए वह 76 मैचों में सिर्फ 31 गोल कर सके हैं।
विज्ञापन