फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Bayern munich won fifth title of the year by defeating Borussia in German Super Cup

किमिच के दम पर बायर्न जर्मन सुपर कप चैंपियन, बोरुसिया को हराकर जीता वर्ष का पांचवां खिताब

Fri, 02 Oct 2020 07:24 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 02 Oct 2020 07:24 AM IST
विज्ञापन
Bayern munich won fifth title of the year by defeating Borussia in German Super Cup
ब्रायर्न म्यूनिख (फाइल फोटो) - फोटो : ट्विटर

जोशुआ किमिच (82वें मिनट) के अंतिम क्षणों में किए गए गोल के दम पर बायर्न म्यूनिख ने बोरुसिया डोर्टमंड को 3-2 से हराकर जर्मन सुपर कप फुटबॉल का खिताब भी जीत लिया। बायर्न की यह 2020 में पांचवीं ट्रॉफी है। डोर्टमंड ने 2-0 से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करके स्कोर बराबर कर दिया था लेकिन किमिच और गोलकीपर ने अंतर पैदा कर दिया। बायर्न के लिए अन्य गोल कोरेंटिन टोलिसो (18वें मिनट) और थामस मुलर (32वें मिनट) ने किए। डोर्टमंड की ओर से जुलियन ब्रांड (39वें मिनट) और इर्लिंग ब्राट हालैंड (55वें मिनट) ने गोल किए। ऐसे में किमिच का गोल निर्णायक साबित हुआ। 

विज्ञापन

विनीसियस ने दिलाई रियल को दूसरी जीत

स्थानापन्न खिलाड़ी विनीसियस जूनियर (65वें मिनट) के गोल की बदौलत रियल मैड्रिड ने वल्लाडोलिड को 1-0 से हराकर ला लिगा में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। विनीसियस का यह सत्र का पहला गोल है। रियल मैड्रिड के फॉरवर्ड फिर से संघर्ष करते नजर आए। ब्राजील के युवा फुटबॉलर विनीसियस ने दूसरे हाफ में मैदान पर उतरने के दस मिनट के अंदर रक्षापंक्ति की गलती का फायदा उठाकर गोल दागा जो आखिर में निर्णायक साबित हुआ। वहीं एटलेटिको मैड्रिड और ह्यूस्का का मैच गोलरहित ड्रॉ रहा। अपने पदार्पण मैच में दो गोल कर एटलेटिको को जीत दिलाने वाले लुईस सुआरेज दूसरे मैच में कोई कमाल नहीं दिखा पाए। ह्यूस्का ने इसी साल शीर्ष डिवीजन में जगह बनाई है। अन्य मैच में विल्लारियल ने एलावेस को 3-1 से हराया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed