{"_id":"5e555e8b8ebc3ef3e34d65f9","slug":"barcelona-travel-to-italy-amid-coronavirus-scare","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोराना वायरस : मेसी सहित बार्सिलोना के सभी खिलाड़ियों का होगा टेस्ट होगा ","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
कोराना वायरस : मेसी सहित बार्सिलोना के सभी खिलाड़ियों का होगा टेस्ट होगा
Wed, 26 Feb 2020 07:57 AM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Wed, 26 Feb 2020 07:57 AM IST
विज्ञापन
लियोनेल मेसी
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटली में फैले कोरोना वायरस संक्रमण के चलते शीर्ष स्तर की फुटबॉल प्रभावित हो रही है। एहतियात के तौर पर स्पेनिश फुटबॉल क्लब बार्सिलोना को नेपोली से होने वाले मुकाबले से पहले स्वास्थ्य जांच करानी होगी। खिलाड़ियों की सुरक्षा और सेहत को देखते हुए सुपरस्टार मेसी सहित सभी खिलाड़ियों का नेपोली पहुंचने और छोड़ने पर दोनों बार टेस्ट होगा।
विज्ञापन
इटली सरकार इससे पहले सीरी ए के तीन मैच रद्द कर चुकी है। सरकार कोरोना वायरस से निपटने के लिए हर मुमकिन कोशिश कर रही है। यही नहीं इटली में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए सीरी-ए और यूरोपा फुटबॉल लीग के मुकाबले खाली स्टेडियम में होंगे। खेल मंत्री विनसेन्जो स्पाडाफोरा ने सोमवार को कैबिनेट की बैठक के बाद एलान किया।
विज्ञापन