फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Barcelona trashed by PSG as Kylian Mbappe scores three goals in Champions league

बार्सिलोना की करारी हार, किलियन एम्बाप्पे के तीन गोल के बूते पीएसजी ने 4-1 से हराया

Wed, 17 Feb 2021 02:53 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Wed, 17 Feb 2021 02:53 PM IST
विज्ञापन
Barcelona trashed by PSG as Kylian Mbappe scores three goals in Champions league

किलियन एम्बाप्पे की हैट्रिक की मदद से पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) ने लियोनेल मेसी की मौजूदगी वाले बार्सिलोना को चैंपियंस लीग फुटबॉल टूर्नामेंट में 4-1 से करारी शिकस्त दी। एम्बाप्पे ने जिस तरह की फार्म दिखाई, उससे मेसी का जादू फीका पड़ गया और बार्सिलोना के पास इस बार वापसी का कोई मौका नहीं रहा।

विज्ञापन


मेसी ने 27वें मिनट में पेनल्टी पर गोल करके बार्सिलोना को बढ़त दिलाई, लेकिन इसके बाद एम्बाप्पे ने कैंप नोउ स्टेडियम में 32वें, 65वें और 85वें मिनट में गोल करके हैट्रिक बनाई और अपनी टीम को बड़ी जीत दिलाई। पीएसजी की तरफ से अन्य गोल मोइज कीन ने 70वें मिनट में किया।
विज्ञापन


बार्सिलोना ने चार साल पहले टूर्नामेंट के इसी चरण में पीएसजी पर बड़ी जीत दर्ज की थी। बार्सिलोना तब पहले चरण में 4-0 से हार गया था, लेकिन उसने दूसरा चरण का मैच 6-1 से जीता था। यह हार बार्सिलोना के लिए एक और झटका है, जिसकी टीम पिछले साल क्वार्टर फाइनल में बायर्न म्यूनिख के हाथों 8-2 से करारी हार के बाद एकजुट होकर नहीं खेल पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed