{"_id":"07103938-66ff-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"barcelona-tops-malaga-and-reaches-copa-semis","type":"story","status":"publish","title_hn":"मलागा को हराकर बार्सीलोना सेमीफाइनल में","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
मलागा को हराकर बार्सीलोना सेमीफाइनल में
मैड्रिड/एजेंसी
Updated Fri, 25 Jan 2013 08:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बार्सीलोना ने क्वार्टर फाइनल के दूसरे चरण में मलागा को 4-2 से हराकर स्पेनिश कप फुटबाल के सेमीफाइनल में जगह बनाई, जहां उसका सामना चिर प्रतिद्वंद्वी रीयल मैड्रिड से होगा। ला लीग के मौजूदा सत्र में पिछले सप्ताहंत पहली शिकस्त झेलने वाले बार्सीलोना ने क्वार्टर फाइनल के दूसरे चरण में आसान जीत दर्ज की जबकि दोनों टीमों के बीच पहले चरण का मुकाबला 2-2 से बराबर रहा था।
विज्ञापन
गत चैंपियन बार्सीलोना ने नौवें मिनट में ही बढ़त बना ली जब डैनी आल्वेस के क्रास पर प्रेडा रोड्रिगेज ने हैडर से गेंद को गोल में पहुंचाया। जोकिन सांचेज ने हालांकि तीन मिनट बाद ही मलागा को बराबरी दिला दी। मध्यांतर तक स्कोर 1-1 से बराबर रहा।
विज्ञापन
दूसरे हाफ के चौथे ही मिनट में इसी हफ्ते पिता बने गेरार्ड पिक ने बार्सीलोना की ओर से दूसरा गोल दागकर अपने पिता बनने का जश्न मनाया। मलागा ने इसके बाद पलटवार किया और रोक सांता क्रूज के विवादास्पद गोल की मदद से मैच के 68वें मिनट में स्कोर 2-2 से बराबर कर दिया।
विज्ञापन
आंद्रेस इनिएस्टा ने इसके बाद बार्सीलोना को 3-2 की बढ़त दिलाई जबकि मेस्सी ने 80वें मिनट में इनिएस्टा के क्रास पर मेजबान टीम की ओर से चौथा गोल दागते हुए अपनी टीम की जीत सुनिश्चित की। बार्सीलोना ने इस तरह कुल 6-4 के स्कोर के साथ जीत दर्ज की। अन्य मुकाबलों में एथलेटिको मैड्रिड ने रीयाल बेटिस के साथ 1-1 से ड्रा खेला और कुल 3-1 के स्कोर के साथ सेमीफाइनल में प्रवेश किया, जहां उसका सामना सेविला से होगा।
सेविला ने पहला दौर का मुकाबला गोलरहित रहने के बाद रीयाल जारागोजा को 4-0 से रौंदकर अंतिम चार में जगह बनाई। रीयाल मैड्रिड ने बुधवार को ही अंतिम चार का सफर तय कर लिया था जब उसने वेलेंसिया से 1-1 से ड्रा खेलकर कुल 3-1 के स्कोर के साथ अगले दौर के लिए क्वालीफाई किया।