फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Barcelona strict on leaking information of Lionel Messi salary, will take legal action against the newspaper el mundo

मेसी की सैलरी लीक करने पर बार्सिलोना सख्त, समाचार पत्र के खिलाफ करेगा कानूनी कार्रवाई

Sun, 31 Jan 2021 08:08 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बार्सिलोना
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बार्सिलोना Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 31 Jan 2021 08:08 PM IST
विज्ञापन
Barcelona strict on leaking information of Lionel Messi salary, will take legal action against the newspaper el mundo
लियोनेल मेसी - फोटो : twitter@FCBarcelona

बार्सिलोना ने स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी की सैलरी की जानकारी लीक करने पर सख्त एतराज जताया है। स्पेन के इस फुटबॉल क्लब ने द एल मुंडो नामक समाचार पत्र के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है। फुटबॉल क्लब ने रविवार को कहा कि वह स्पेनिश समाचार पत्र के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगी 

विज्ञापन


गौरतलब है कि स्पेन के इस समाचार पत्र ने मेसी और बार्सिलोना के बीच हुए 2017 के करार की पूरी जानकारी छाप दी। इसमें मेसी की सैलरी को भी लीक किया गया। द एल मुंडो ने रविवार को अपनी एक रिपोर्ट में मेसी के मौजूदा करार का जिक्र किया और उसे छापा। इसके मुताबिक लगभग दो दशक से स्पेनिश क्लब बार्सिलोना से जुड़े मेसी को चार सीजन के लिए 55 करोड़ 50 लाख यूरो (67.3 करोड़ डॉलर) मिल रहे हैं। इसे खेल इतिहास का सबसे महंगा करार माना जा रहा है। 
विज्ञापन


समाचार पत्र में यह भी दावा किया गया कि उसके पास 30 पन्नों का वो दस्तावेज मौजूद है, जिनपर मेसी ने 2017 में बार्सिलोना के साथ करार करते समय हस्ताक्षर किए थे। मेसी की सैलरी के साथ-साथ सुविधाएं भत्ते-वेरीएबल का भी रिपोर्ट में जिक्र है, जो प्रति सीजन 13 करोड़ 80 लाख यूरो तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

बता दें कि 33 वर्षीय मेसी इस सीजन से पहले बार्सिलोना का साथ छोड़ना चाहते थे, लेकिन करार की वजह से यह संभव न हो सका। मेसी बार्सिलोना को 2018 और 2019 में ला लीगा खिताब जीत चुके हैं, लेकिन चैंपियंस लीग में अबतक नहीं दिला पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed