फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   barcelona reach in champions league final

सेमीफाइनल में मिली हार, फिर भी फाइनल में पहुंचा बार्सिलोना

Thu, 14 May 2015 01:16 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 14 May 2015 01:16 PM IST
विज्ञापन
barcelona reach in champions league final

सितारों से सजे दिग्गज फुटबॉल क्लब बार्सिलोना ने बेयर्न म्यूनिख के हाथों 2-3 की हार के बावजूद चैंपियंस लीग के फाइनल में जगह बना ली है। बार्सिलोना ने कुल गोल औसत के आधार पर खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया।

विज्ञापन


सेमीफाइनल के पहले चरण में बार्सिलोना ने म्यूनिख पर 3-0 से जीत दर्ज की थी, जिसके बाद म्यूनिख ने बार्सिलोना के 18 मैच से चला आ रहे विजयी अभियान का अंत करतेे हुए दूसरे चरण का मुकाबला 3-2 से अपने नाम किया।
विज्ञापन


इस तरह कुल स्कोर 5-3 से बार्सिलोना के पक्ष में रहा और उसने फाइनल में प्रवेश कर लिया। खिताब के लिए उसकी भिड़ंत रीयल मैड्रिड और जुवेंट्स के बीच खेले जाने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों टीमों के बीच मुकाबला बेहद कड़ा रहा और मैच की शुरुआत से ही दोनों गोलपोस्टों पर एक के बाद एक जोरदार हमले देखने को मिले। म्यूनिख को इस मुकाबले में बड़ी जीत की जरूरत थी और जब महज 7वें मिनट में ही मेधी बेनातिया ने टीम का खाता खोल दिया तो लगा जैसे वह अपना लक्ष्य हासिल कर सकती है।

मगर बार्सिलोना ने 15वें मिनट में ही हिसाब बराबर कर दिया जब लुइस सुआरेज के शानदार पास पर गोल कर ब्राजील के स्टार स्ट्राइकर नेमार ने स्टेडियम को सन्न कर दिया। 29वें मिनट में फिर यही नजारा देखने को मिला और एक बार फिर सुआरेज के पास पर गोल कर नेमार ने बार्सिलोना को इस अहम मुकाबले में 2-1 से आगे कर दिया।

पहला हाफ बार्सिलोना के पक्ष में खत्म हुआ तो दूसरे हाफ में म्यूनिख का जलवा रहा। मेजबान टीम के लिए 59वें मिनट में रॉबर्ट लेवानडोवस्की ने बराबरी का गोल दागा।


इसके बाद 74वें मिनट में थॉमस मुलर का जलवा देखने को मिला, जिन्होंने टीम के लिए निर्णायक गोल कर म्यूनिख को मुकाबले में 3-2 की जीत दिलाई। मगर यह जीत उसे फाइनल में पहुंचाने के लिए नाकाफी साबित हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed