फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Barcelona missed to enter knockout stage in 17 years defeated by Bayern Munich

चैंपियंस लीग: 17 साल में पहली बार नॉकआउट में नहीं पहुंचा बार्सिलोना, बायर्न म्यूनिख से 0-3 से मिली मात 

Fri, 10 Dec 2021 12:06 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 10 Dec 2021 12:06 AM IST
सार

  • 2004 में इससे पहले अंतिम-16 में जगह नहीं बना पाया था बार्सिलोना 

विज्ञापन
Barcelona missed to enter knockout stage in 17 years defeated by Bayern Munich
barcelona

विस्तार

पांच बार का यूरोपीय चैंपियन बार्सिलोना 17 साल में पहली बार चैंपियंस लीग फुटबॉल टूर्नामेंट के नॉकआउट में नहीं पहुंचा। बार्सिलोना को ग्रुप ई के अपने अंतिम मुकाबले में बायर्न म्यूनिख के हाथों एकतरफा मुकाबले में 0-3 से शिकस्त का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ ही उसका पिछले लगातार 17 वर्षों से नॉकआउट में पहुंचने का अभियान भी थम गया। उसे आगे बढ़ने के लिए हर हाल में यह मैच जीतना था। 

विज्ञापन


बार्सिलोना की टीम बायर्न और बेनफिका के बाद तीसरे स्थान पर रही। बेनफिका ने डायनमो कीव को 2-0 से पराजित करके अंतिम-16 का टिकट कटाया। इससे पहले बार्सिलोना 2004 में अंतिम-16 में नहीं पहुंचा था। दिग्गज लियोनल मेसी के क्लब का साथ छोड़ने के बाद से बार्सिलोना अपने सबसे खराब दौर से गुजर रहा है। टीम ला लिगा में टीम 15 मैचों में सिर्फ छह जीत से सातवें स्थान पर है। 
विज्ञापन


28 मिनट में दागे तीनाें गोल : 
बायर्न म्यूनिख ने तीनों गोल 28 मिनट के भीतर दागे। उसके लिए थॉमस मूलर (34वें मिनट), लेरॉय साने (43वें मिनट) और जमाल मुसियाला (62वें मिनट) ने गोल किए। म्यूनिख की यह लगातार छठी जीत है। टीम ने लगातार 28 लीग मुकाबलों में गोल किए। बायर्न ने 16 फरवरी 2019 को लिवरपूल के खिलाफ गोलरहित ड्रॉ खेला था। उसके बाद खेले गए सभी मैचों में गोल दागे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 यंग ब्यॉज ने यूनाइटेड को बराबरी पर रोका : 
यंग ब्यॉज ने मैनचेस्टर यूनाइटेड को 1-1 की बराबरी पर रोक दिया। मैनचेस्टर यूनाइटेड के लिए मेसन ग्रीनवुड (9वें मिनट) और यंग ब्यॉज फैबियन रिएडर (42वें मिनट) ने एक-एक गोल किया। पहले ही अंतिम-16 के लिए क्वालिफाई कर चुका यूनाइटेड ग्रुप एफ में 11 अंकों के साथ शीर्ष पर रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed