{"_id":"5e82add58ebc3e77b31a4c7c","slug":"barcelona-legend-lionel-messi-will-reduce-his-salary-by-70-percent-amid-covid19-crisis","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से जंग: मेसी सहित बार्सिलोना के खिलाड़ी अपने वेतन में करेंगे 70 फीसदी कटौती","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
कोरोना से जंग: मेसी सहित बार्सिलोना के खिलाड़ी अपने वेतन में करेंगे 70 फीसदी कटौती
Tue, 31 Mar 2020 08:11 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Tue, 31 Mar 2020 08:11 AM IST
विज्ञापन
messi
लियोनल मेसी की अगुवाई वाले बार्सिलोना क्लब के खिलाड़ी अपने वेतन में 70 फीसदी कटौती करेंगे। उन्होंने यह निर्णय इसलिए किया है ताकि इस मुश्किल घड़ी (कोरोना वायरस महामारी) में क्लब के अन्य कर्मचारियों को अपना पूरा वेतन मिलता रहे। मेसी ने अपने इंस्टाग्राम पर यह जानकारी दी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लंबे संदेश में बार्सिलोना क्लब के बोर्ड की आलोचना भी की। स्पेन के अन्य क्लबों ने भी अस्थायी रूप से वेतन में कटौती की है।
विज्ञापन
View this post on Instagram
विज्ञापन
मेसी ने लिखा, ‘यह घोषणा करने का समय आ गया कि हमारी ओर से भी राज्य में उत्पन्न हुई आपात स्थिति के दौरान वेतन में से 70 प्रतिशत की कटौती की जाएगी। हम भी योगदान करेंगे ताकि क्लब के कर्मचारियों को इन हालात में अपना पूरा वेतन मिल सके। हम साथ ही स्पष्ट करना चाहते हैं कि हमारी इच्छा थी कि हम अपने वेतन का हिस्सा दें क्योंकि हम पूरी तरह समझते हैं कि यह बहुत मुश्किल स्थिति है। हमने हमेशा क्लब की मदद की है, जब भी हमसे पूछा गया है। कभी कभार हमने खुद ही ऐसा किया है, जब हमें लगा कि यह जरूरी और अहम है। इसलिए यह कोई हैरानी की बात नहीं है कि क्लब में कुछ लोग हमें परखने के लिए दबाव डालने की कोशिश कर रहे थे जबकि हम हमेशा जानते थे कि हम ऐसा करेंगे।’
विज्ञापन
जल्द ही मेसी का संदेश बार्सिलोना के साथियों ने गेरार्ड पिक, सर्गियो बास्केट, लुईस सुआरेज, जोर्डी एल्बा, एंटोनी ग्रिजमैन, फ्रेंकी डि जोंग, आर्तुरो विडाल और मार्क-आंद्रे टर स्टेगन ने पोस्ट कर दिया। पिछले कुछ महीनों से खिलाड़ियों और क्लब के अधिकारियों के बीच तनाव चल रहा है।