फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Barcelona beat Valladolid by 4-0 in La Liga, Levandowski scored two goals

La Liga: बार्सिलोना ने वालाडोलिड को 4-0 से हराया, लेवेंडोवस्की ने किए दो गोल

Tue, 30 Aug 2022 11:42 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैड्रिड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैड्रिड Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 30 Aug 2022 11:42 AM IST
सार

रियल मैड्रिड ने करीम बेंजेमा के दो गोलों की मदद से एस्पनयोल को 3-1 से हराकर लगातार तीसरी जीत हासिल की है। बेंजेमा ने 88वें मिनट और इंजरी टाइम में गोल किए।

विज्ञापन
Barcelona beat Valladolid by 4-0 in La Liga, Levandowski scored two goals
लेवेंडोवस्की - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

स्टार स्ट्राइकर रॉबर्ट लेवेंडोवस्की के दो गोलों की मदद से बार्सिलोना ने स्पेनिश लीग ला लिगा में वालाडोलिड को 4-0 से हराया। बायरन म्यूनिख से बार्सिलोना में आए पोलैंड के स्ट्राइकर का इस सीजन में यह चौथा गोल रहा। उन्होंने रियल सोसिइडाड के खिलाफ 4-1 की जीत में भी दो गोल किए थे। लेवेंडोवस्की ने 24 और 64वें मिनट में गोल किए जबकि अन्य गोल गोंजलेज (43वां मिनट) और सर्गेई रॉबर्टो (90+2) ने किए। 
विज्ञापन


चौंतीस साल के लेवेंडोवस्की का दूसरा गोल दर्शनीय था जब रक्षक खिलाड़ी को छकाते हुए उन्होंने एड़ी की मदद से गोल किया। लेवेंडोवस्की ने बार्सिलोना में आने के बाद  इस सीजन में दूसरी बार एक मैच में दो गोल किए हैं। बार्सिलोना के डिफेंडर जूल्स ने लेवेंडोवस्की के शानदार प्रदर्शन पर कहा कि हमें पता है कि हमने लेवेंडोवस्की के रूप में किस खिलाड़ी को क्लब में शामिल किया है। वह शीर्ष स्तर के स्ट्राइकर हैं और अपने गोलों से उन्होंने यह दिखाया है।
विज्ञापन


बेंजेमा ने दिलाई रियल मैड्रिड को जीत
रियल मैड्रिड ने करीम बेंजेमा के दो गोलों की मदद से एस्पनयोल को 3-1 से हराकर लगातार तीसरी जीत हासिल की है। बेंजेमा ने 88वें मिनट और इंजरी टाइम में गोल किए। जबकि विनिसियस जूनियर ने 12वें मिनट में बढ़त दिलाई थी जिस पर एस्पनयोल के जोसेलू ने 43वें मिनट में बराबरी दिला दी थी। बेंजेमा के लीग में तीन गोल हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed