{"_id":"a4b824ca-7f82-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"banned-on-chinese-footballers-for-fixing","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीनी फुटबॉलरों पर फिक्सिंग का प्रतिबंध","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
चीनी फुटबॉलरों पर फिक्सिंग का प्रतिबंध
ज्यूरिख/एजेंसी
Updated Tue, 26 Feb 2013 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन के 58 फुटबॉल अधिकारियों और फुटबॉलरों पर मैच फिक्सिंग को लेकर लगा प्रतिबंध दुनिया भर में जारी रहेगा। विश्व फुटबॉल संस्था (फीफा) ने सोमवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि चीनी फुटबॉल संघ ने गत 18 फरवरी को इन 58 अधिकारियों और फुटबॉलरों पर प्रतिबंध लगाया था।
विज्ञापन
फीफा ने कहा, 'चीनी फुटबॉल संघ की अनुशासन समिति ने खिलाडियों और अधिकारियों पर जो प्रतिबंध लगाया था उनमें 25 व्यक्तियों को पांच वर्ष के लिए सभी फुटबॉल गतिविधियों से प्रतिबंधित किया था जबकि शेष 33 को सभी फुटबॉल गतिविधियों से आजीवन प्रतिबंधित कर दिया गया था।' फीफा की अनुशासन समिति के अध्यक्ष ने इस प्रतिबंधित को विश्वव्यापी कर दिया है। यानी ये फुटबॉल अधिकारी और खिलाड़ी दुनिया में कहीं भी इस खेल से जुडे नहीं रह पाएंगे।
विज्ञापन