{"_id":"02cd3257905894e3bcf4f0dd2d604dac","slug":"bangladesh-hold-india-in-saff-cup","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतिम मिनट में छेत्री के दागे गोल ने भारत को बचाया","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
अंतिम मिनट में छेत्री के दागे गोल ने भारत को बचाया
टीम डिजिटल
Updated Wed, 04 Sep 2013 04:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कप्तान सुनील छेत्री के आखिरी मिनट में किए चमत्कारिक गोल ने हार की कगार पर पहुंच चुकी भारतीय फुटबॉल टीम को बांग्लादेश के खिलाफ हार से बचा लिया है।
विज्ञापन
काठमांडू में खेले जा रहे सैफ फुटबॉल चैंपियनशिप के दूसरे मुकाबले में भारत 82वें मिनट में बांग्लादेश से 0-1 से पिछड़ गया था।
निर्धारित 90 मिनट समाप्त होने के बाद बांग्लादेश की बढ़त कायम थी। मैच पांच मिनट के इंजरी समय के आखिरी मिनट में पहुंच चुका था और लग रहा था कि गत चैंपियन भारत को पराजय झेलनी पड़ जाएगी।
विज्ञापन
लेकिन पूरे मैच में कुछ खास नहीं कर पाए कप्तान छेत्री ने आखिरी मिनट में गोल दागकर भारतीय टीम को मुकाबले में बराबरी पर ला दिया।
भारत के दो मैचों से अब चार अंक हो गए हैं और वह ग्रुप-ए में शीर्ष पर पहुंच गया है। भारत ने अपने पहले मैच में चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 1-0 से हराया था। भारत का अंतिम मुकाबला मेजबान नेपाल से पांच सितंबर को होगा।
विज्ञापन
वहीं बांग्लादेश के दो मैचों से अब एक अंक है। बांग्लादेश को उसके पहले मुकाबले में मेजबान नेपाल ने 2-0 से हराया था।
छेत्री का टूर्नामेंट में यह पहला गोल था और इस तरह उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान आई एम विजयन के 79 मैचों में 40 गोल करने के रिकार्ड को पीछे छोड़ दिया।
स्टार स्ट्राइकर छेत्री के अब 41 गोल हो गए हैं और वह पूर्व कप्तान बाइचुंग भूटिया के 107 मैचों में 42 गोल के रिकार्ड को तोडने से सिर्फ दो कदम दूर रह गए हैं।