{"_id":"5d6f35078ebc3e93dc47e06e","slug":"bangladesh-and-manipur-schools-reach-subroto-cup-u-17-girls-semis-with-big-wins","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुब्रत कपः अकिलमा खातून की हैट्रिक से बांग्लादेश स्कूल अंतिम चार में","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
सुब्रत कपः अकिलमा खातून की हैट्रिक से बांग्लादेश स्कूल अंतिम चार में
Wed, 04 Sep 2019 09:27 AM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Wed, 04 Sep 2019 09:27 AM IST
विज्ञापन
फुटबॉल
- फोटो : social Media
अकिलमा खातून की हैट्रिक की बदौलत बांग्लादेश क्रीड़ा शिक्षा प्रतिष्ठान (बीकेएसपी) ने राबिया बल्खी, अफगनिस्तान को सुब्रत कप फुटबॉल में लड़कियों के अंडर 17 वर्ग के क्वॉर्टर फाइनल में मंगलवार को 6-0 से करारी शिकस्त दी। बीकेएसपी के लिए उन्नति, अफीदा और सुमी ने भी एक एक गोल किया।
विज्ञापन
अपूर्णा नरजारी के अकेले गोल से सिंबरगाव हाई स्कूल, असम ने उमथिल सेकेंडरी स्कूल, मेघालय पर 1-0से जीत के साथ सेमीफाइनल में जगह बना ली। ए. दुर्गा और डी. अनंति के एक-एक गोल से तमिलनाडु के बालिका हायर सेकेंडरी स्कूल ने साई साल्ट लेक ,कोलकाता को क्वॉर्टर फाइनल में 2-1 से हराया।
विज्ञापन
पराजित साल्ट लेक के लिए एकमात्र गोल नीतू निल्दा ने किया। नीलमणि इंग्लिश स्कूल, मणिपुर ने जीवीएचएसएस, केरल पर 5-0 से जीत के साथ अंतिम चार में जगह बना ली। विजेता नीलमणि स्कूल के लिए बेबीलानचंदम बबिना, मोइलनसियाम, किम लांगेल और हनीहात ने एक-एक गोल किया।
विज्ञापन