{"_id":"5b4e8a544f1c1b3b748b56a6","slug":"australias-tim-cahill-retires-from-international-football","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार विश्व कप खेलने वाले ऑस्ट्रेलियाई फुटबॉलर काहिल ने लिया खेल से संन्यास","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
चार विश्व कप खेलने वाले ऑस्ट्रेलियाई फुटबॉलर काहिल ने लिया खेल से संन्यास
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 18 Jul 2018 06:01 AM IST
विज्ञापन
टिम काहिल
ऑस्ट्रेलिया की ओर से सर्वाधिक गोल दागने वाले टिम काहिल ने मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को अलविदा कह दिया। इसके साथ ही काहिल के शानदार अंतरराष्ट्रीय करियर का अंत हो गया, जिसमें वह चार विश्व कप में शिरकत करने में सफल रहे।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया की ओर से 107 मैचों में 50 गोल दागने वाले काहिल ने अंतिम बार देश का प्रतिनिधित्व रूस में हाल में संपन्न हुए विश्व कप में टीम के अंतिम लीग मैच में पेरू के खिलाफ किया था जब वह स्थानापन्न खिलाड़ी के रूप में उतरे।
विज्ञापन
काहिल ने ट्वीट किया, 'मैं आधिकारिक रूप से ऑस्ट्रेलिया के साथ अपना अंतरराष्ट्रीय करियरकॅरिअर खत्म कर रहा हूं।' उन्होंने कहा, 'देश का प्रतिनिधित्व करना क्या मायने रखता है इसे मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकता। ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधत्व करने के दौरान मिले समर्थन के लिए सभी का धन्यवाद।'
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया के सर्वकालिक दिग्गज फुटबॉलरों में शामिल काहिल ने हालांकि यह स्पष्ट नहीं किया कि वह क्लब फुटबॉल खेलते रहेंगे या नहीं। 38 वर्षीय खिलाड़ी इंग्लिश चैंपियनशिप के लिए जनवरी में अपने पूर्व क्लब मिलवॉल में अल्पावधि के लिए शामिल हुए ताकि विश्व कप से पहले उन्हें अपनी तैयारियों के लिए ज्यादा मैच प्रैक्टिस मिल सके। इससे पहले वह मेलबर्न सिटी केलिए खेलते रहे हैं।