{"_id":"598c7f80-a1df-11e2-aa2d-d4ae52bc57c2","slug":"australian-fa-cup-will-start-from-next-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगले वर्ष से शुरू होगा ऑस्ट्रेलियाई एफए कप","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
अगले वर्ष से शुरू होगा ऑस्ट्रेलियाई एफए कप
सिडनी/एजेंसी
Updated Wed, 10 Apr 2013 06:35 PM IST
विज्ञापन
इंग्लैंड के प्रसिद्ध एफए कप की तर्ज पर ही ऑस्ट्रेलिया भी अगले वर्ष से 600 से 700 फुटबॉल टीमों वाला नॉकआउट टूर्नामेंट आयोजित करेगा।
विज्ञापन
फुटबॉल फेडरेशन ऑफ ऑस्ट्रेलिया (एफएफए) के मुख्य कार्यकारी डेविड गैलप ने बताया कि इस टूर्नामेंट को अगले वर्ष से शुरू करने की योजना है। इसके लिए अभी काफी काम किया जाना बाकी है।
उन्होंने कहा कि फेडरेशन से जुड़ने के बाद मेरा पहला काम यही है कि एफए को लेकर तैयारी की जाए। इसमें कई नई टीमों को जौहर दिखाने का मौका मिलता है।