फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Australia's women's football team will earn the same pay as the men's team

ऑस्ट्रेलियाई फुटबॉल महासंघ ने जीता दिल, महिला फुटबॉलरों को पुरुषों के बराबर मिलेगी वेतन

Thu, 07 Nov 2019 07:35 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 07 Nov 2019 07:35 AM IST
विज्ञापन
Australia's women's football team will earn the same pay as the men's team
ऑस्ट्रेलिया महिला फुटबॉल - फोटो : ट्विटर

ऑस्ट्रेलिया की राष्ट्रीय टीम की ओर से खेलने वाली महिला फुटबॉलरों को अब अपने पुरुष समकक्षों के समान वेतन मिलेगा। इस करार का खाका बुधवार को पेश किया गया जिसे खेल में लैंगिक समानता की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

विज्ञापन


ऑस्ट्रेलियाई फुटबॉल महासंघ (एफएफए) द्वारा घोषित नई केंद्रीकृत अनुबंध प्रणाली के अनुसार समंथा केर और एली कारपेंटर जैसी महिला स्टार खिलाड़ियों को पुरुष टीम के आरोन मूय और मैट रेयान जैसे दिग्गज खिलाड़ियों के बराबर वेतन मिलेगा। साथ ही महिला खिलाड़ियों को पुरुषों के समान अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों और टूर्नामेंटों के लिए विमान के ‘बिजनेस क्लास’ के टिकट मिलेंगे।
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलियाई महासंघ का यह कदम अमेरिका की महिला फुटबॉलरों के लिए प्रेरक होगा जिन्होंने अमेरिकी फुटबॉल महासंघ के खिलाफ समान वेतन को लेकर मामला दायर कराया है और इस पर अगले साल मई में सुनवाई होनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed