{"_id":"5e8007478ebc3e768c0d7f99","slug":"australia-s-a-league-footballer-test-positive-for-coronavirus-pandemic","type":"story","status":"publish","title_hn":"Covid19: ऑस्ट्रेलिया ए लीग फटबॉलर हुआ संक्रमित, नहीं थे कोई लक्षण","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
Covid19: ऑस्ट्रेलिया ए लीग फटबॉलर हुआ संक्रमित, नहीं थे कोई लक्षण
Sun, 29 Mar 2020 07:56 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Sun, 29 Mar 2020 07:56 AM IST
विज्ञापन
Football
- फोटो : पेक्सेल्स
ऑस्ट्रेलिया का एक ए लीग फुटबॉलर कोरोना वायरस संक्रमण का शिकार हो गया है। न्यू साउथवेल्स में न्यूकैसल जेट्स के लिए खेलने वाले इस खिलाड़ी को शुक्रवार को एक अंतरराष्ट्रीय उड़ान लेने से पहले हुई जांच में पॉजीटिव पाया गया। उसने ब्रिसबेन और मेलबर्न सिटी के खिलाफ मैच खेले थे।
विज्ञापन
टीम के मुख्य कार्यकारी लौरी मैकिन्हा ने कहा, ‘उन्हें कोई लक्षण नहीं थे। फिर भी वह पॉजीटिव पाया गया। वह और उसका परिवार अलग रह रहा था लिहाजा बाकी खिलाड़ियों को अलग करने की जरूरत नहीं है। हम हालांकि सभी की सेहत पर लगातार नजर रखे हुए हैं।’
विज्ञापन