{"_id":"5c6ed537bdec224bbb20a839","slug":"atletico-madrid-beat-juventus-by-2-0","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटलेटिको की जुवेंटस पर बड़ी जीत, इटालियन चैंपियन को 2-0 से हराया","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
एटलेटिको की जुवेंटस पर बड़ी जीत, इटालियन चैंपियन को 2-0 से हराया
Thu, 21 Feb 2019 10:13 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Thu, 21 Feb 2019 10:13 PM IST
विज्ञापन
क्रिस्टियानो रोनाल्डो
- फोटो : याहू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटलेटिको मैड्रिड ने दूसरे हाफ में पांच मिनट के भीतर दो गोल दागकर चैंपियंस लीग के अंतिम-16 के पहले चरण के मुकाबले में इटालियन चैंपियन जुवेंटस पर 2-0 से बड़ी जीत दर्ज की। क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने एक बार फिर उस शहर में वापसी की जहां उन्होंने रियल के साथ इस टूर्नामेंट में अभूतपूर्व सफलता हासिल की थी।
विज्ञापन
इस हार के साथ ही रोनाल्डो की जुवेंटस को चैंपियन लीग खिताब दिलाने की उम्मीदों का करारा झटका लगा है। इस जीत के साथ ही एटलेटिको ने कोच डिएगो सिमोन की अगुआई में घर में चैंपियंस लीग के नॉकआउट चरण में घर में कोई मैच नहीं हारने का रिकॉर्ड भी बरकरार रखा है। जुवेंटस को अब 12 मार्च को घर में होने वाले दूसरे चरण में कम से कम एटलेटिको को 3-0 से हराना होगा, तभी वह क्वार्टर फाइनल में पहुंच पाएगा।
विज्ञापन
जोस ने खोला खाता
पहला हाफ गोलरहित रहने के बाद जुवेंटस ने दूसरे हाफ में गोल कर जुवेंटस को चारों खाने चित कर दिया। जोस जिमेनेज ने 78वें मिनट में गोल कर एटलेटिको को बढ़त दिलाई। इसके पांच मिनट बाद ही डिएगो गोडिंग (83वें मिनट) शानदार गोल कर एटलेटिको को 2-0 की बढ़त दिला दी।
विज्ञापन
सिटी ने शाल्के को हराया
मैनचेस्टर सिटी ने अंतिम-16 के पहले चरण के मुकाबले में शाल्के को 3-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में उम्मीदें कायम रखी हैं। रहीम स्टार्लिंग ने अंतिम क्षणों में गोल कर सिटी को जीत दिलाई। सिटी के लिए सर्जियो एगुयरो (18वें मिनट), सालिफ साने (85वें मिनट) और स्टार्लिंग (90वें मिनट), जबकि शाल्के की ओर से नबिल बेंटालेव (38वें और 45वें मिनट) ने पेनाल्टी पर दोनों गोल किए।
-16 नॉकआउट मुकाबले एटलेटिको ने सिमोन की कोचिंग में घर में खेले हैं और कोई नहीं हारा है। उसने 12 जीते और चार ड्रॉ रहे हैं
-05 साल बाद डिाएगो ने चैंपियंस लीग में कोई गोल किया
-03 मुकाबले एटलेटिको ने चैंपियंस लीग में जुवेंटस के खिलाफ खेले हैं और किसी भी गोल नहीं खाया है