फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Atletico Kolkata Beat Goa in ISL.

गांगुली की टीम की ISL में एक और जीत, शीर्ष पर कायम

Fri, 24 Oct 2014 02:19 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 24 Oct 2014 02:19 PM IST
विज्ञापन
Atletico Kolkata Beat Goa in ISL.
गेविन लोबो के शानदार खेल के दम पर इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) में एटलेटिको डी कोलकाता का विजयी अभियान जारी है और उसने अब एफसी गोवा को हरा दिया।
विज्ञापन


पणजी में खेले गए मुकाबले में 0-1 से पिछड़ने के बाद जोरदार वापसी करते हुए कोलकाता की टीम ने 2-1 से जीत हासिल कर अंकतालिका में अपना शीर्ष स्थान बनाए रखा है। ईस्ट बंगाल के मिडफील्डर गेविन लोबो ने दूसरे हाफ में गोलकर अपनी टीम को शानदार जीत दिलाई।

ब्राजील के अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर आंद्रेई सांतोस ने खेल के 21वें मिनट में गोलकर मैच का पहला गोल दागा। कोलकाता की टीम अपने कप्तान लुइस ग्रासिया के बगैर खेलने उतरी शुरू में लय में नहीं दिखी और गोवा से पहले हाफ तक एक गोल से पिछड़े ही रही।
विज्ञापन


लेकिन दूसरे हाफ में कोलकाता का खेल बिल्कुल बदला नजर आया और उसने ताबड़तोड़ हमले शुरू कर दिए। खेल के 72वें मिनट में गेविन लोबो ने कोलकाता के लिए बराबरी का गोल दाग दिया। इसके बाद लोबो ने 82वें मिनट में एक और गोलकर अपनी टीम की बढ़त को 2-0 कर दिया और यही निर्णायक साबित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोलकाता के 4 मैचों से 3 जीत के साथ 10 अंक हैं और वह अंक तालिका में शीर्ष पर है। जबकि विराट कोहली की टीम की यह दूसरी हार है और उसके 3 मैचों से महज एक अंक ही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed