{"_id":"5e6d06a68ebc3ea4ae7fb84e","slug":"atk-wins-record-third-isl-title-by-defeating-chennaiyin","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीके ने चेन्नइयन को हराकर रिकॉर्ड तीसरी बार जीता आईएसएल का खिताब","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
एटीके ने चेन्नइयन को हराकर रिकॉर्ड तीसरी बार जीता आईएसएल का खिताब
Sun, 15 Mar 2020 07:37 AM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Sun, 15 Mar 2020 07:37 AM IST
विज्ञापन
चेन्नइयन एफसी
- फोटो : सोशल मीडिया
एटीके ने दर्शकों के बिना खेले गए इंडियन सुपर लीग फाइनल में चिर प्रतिद्वंद्वी चेन्नइयन एफसी को 3-1 से हराकर तीसरी बार खिताब जीत लिया। जेवियर हर्नांडिज (10वां और 93वां) और एडु गार्सिया (48वां मिनट) ने एटीके के लिए गोल दागे, जबकि चेन्नइयन के लिए एकमात्र गोल 69वें मिनट में वाल्सकिस ने किया। कोविड 19 महामारी के कारण मैच दर्शकों के बिना खेला गया था।
विज्ञापन
एटीके हर्नांडिज के गोल के दम पर पहले हाफ में 1-0 से आगे था। दूसरे हाफ में गार्सिया ने उसकी बढत दुगुनी कर दी। इस बीच चेन्नइयन के लिए वाल्सकिस ने 69वें मिनट में पहला गोल दाग। हर्नाडिज ने स्टापेज टाइम में एटीके के लिए तीसरा गोल किया। एटीके ने खिताब की तिकड़ी के साथ ही एएफसी कप में जगह बना ली।
विज्ञापन