फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Asian Games Football: India Suffer 5-0 Loss to UAE.

एशियन गेम्स में भारतीय फुटबॉल टीम की बड़ी हार

Tue, 16 Sep 2014 12:40 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 16 Sep 2014 12:40 PM IST
विज्ञापन
Asian Games Football: India Suffer 5-0 Loss to UAE.
लंबे जद्दोजहद के बाद एशियन गेम्स में खेलने का मौका हासिल करने वाली भारतीय फुटबॉल टीम का खराब प्रदर्शन जारी है।
विज्ञापन


एशियन गेम्स अभियान के अपने पहले ही मैच में भारत को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के हाथों 5-0 से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद भारतीय फुटबॉल टीम का अगले राउंड में पहुंचना भी अब मुश्किल हो गया है।

इंचियोन में खेले गए मुकाबले में पिछले बार की रजत पदक विजेता टीम ने भारत की अंडर-23 फुटबॉल टीम को हर विभाग में मात दी। विजयी टीम ने पहले ही हाफ शुरुआती 20 मिनट में 3-0 की बढ़त बना ली थी।
विज्ञापन


पास देने में खामियां, अग्रीम पंक्ति की नाकामयाबी और आपसी तालमेल की कमी भारतीय खिलाड़ियों में साफ दिखाई जिसका फायदा विपक्षी टीम ने भरपूर उठाया और पूरे मैच पर अपना शिकंजा कसा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूएई की ओर से कप्तान सईद अल्खातरी ने गोल की हैट्रिक लगाई, जिसने 2 गोल हेडर से किए।

भारत को अब 22 सितंबर को ग्रुप चरण के अपने आखिरी मुकाबले में जॉर्डन से भिड़ना है। उस मैच में अगर टीम हारती है तो फिर उसका बहुत जल्द स्वदेश वापसी तय हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed