फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Asian FIFA World Cup 2022 qualifiers in March and June postponed due to coronavirus

फीफा वर्ल्ड कप 2022 क्वालीफायर मुकाबले पर कोरोनावायरस का कहर 

Mon, 09 Mar 2020 05:20 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Mon, 09 Mar 2020 05:20 PM IST
विज्ञापन
Asian FIFA World Cup 2022 qualifiers in March and June postponed due to coronavirus
कोरोनावायरस - फोटो : PTI

दुनिया भर में फैले कोरोनावायरस की वजह से भारतीय फुटबॉल टीम के फीफा वर्ल्ड कप 2022 क्वालीफायर और चीन में होने वाले एएफसी एशियन कप संयुक्त क्वालिफिकेशन राउंड-2 के मैचों को स्थगित कर दिया गया है। 

विज्ञापन


इस बात की पुष्टि एशियाई फुटबॉल परिसंघ (एएफसी) ने सोमवार को दी। भारत को आगामी 26 मार्च को एशियाई चैंपियन कतर के साथ भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में फीफा विश्व कप 2022 क्वालीफायर फुटबॉल मैच खेलना था। 

विज्ञापन

भारत को फीफा विश्व कप 2022 क्वालीफायर ग्रुप-ई में चार जून को ढाका में बांग्लादेश के खिलाफ और फिर नौ जून को कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में अफगानिस्तान के खिलाफ खेलना था।  एएफसी ने एक पत्र में कहा, 'फीफा और एएफसी स्थगित हुए मैचों के बारे में आगे चर्चा करेगी और फिर इस मामले में पीएमए से भी बातचीत करेगी।'

एएफसी ने आगे बताया कि आपसी समझौते के तहत संबंधित देश पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मैच खेलने का निर्णय ले सकते हैं, लेकिन इसके लिए सुरक्षा और स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं का ध्यान रखा जाना चाहिए।

संस्था ने कहा, 'एएफसी और फीफा स्थिति का आकलन करना जारी रखेंगे और यह तय करेंगे कि एएफसी एशियन कप संयुक्त क्वालिफिकेशन राउंड-2 के मैचों अनुसूची में बदलाव, संबंधित लोगों की भलाई और स्वास्थ्य की रक्षा के उद्देश्य से आवश्यक हो।' 

बता दें कि भारत को ताजिकिस्तान के खिलाफ 31 मार्च को दोस्ताना मैच खेलना था। इस मैच को भी स्थगित कर दिया गया है। इससे पहले भारत की यू-16 फुटबॉल टीम का थाईलैंड दौरा भी स्थगित कर दिया गया था। 

गौरतलब है कि कोरोनावायरस के दुनिया भर में अब तक एक लाख से अधिक मामलों की पुष्टि हो चुकी है, जबकि इस वायरस के चलते 3000 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed