{"_id":"5fdcb76a24edec56385f161c","slug":"asian-champions-league-season-will-be-longest-in-history-after-ends-on-saturday","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना की मार: इतिहास में सबसे लंबा एशियाई चैंपियंस लीग सत्र शनिवार को होगा समाप्त","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
कोरोना की मार: इतिहास में सबसे लंबा एशियाई चैंपियंस लीग सत्र शनिवार को होगा समाप्त
Fri, 18 Dec 2020 07:36 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा
Published by: Rajeev Rai
Updated Fri, 18 Dec 2020 07:36 PM IST
विज्ञापन
फुटबॉल-कोरोना वायरस
- फोटो : सोशल मीडिया
कोविड-19 से प्रभावित एशियाई चैंपियंस लीग (एसीएल) शनिवार को समाप्त हो जाएगी। इसी के साथ यह इस फुटबॉल टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे लंबे समय तक चलने वाला सत्र हो जाएगा। लीग का पहला मैच 11 महीने से ज्यादा पहले खेला गया था तथा इसका समापन कतर के दोहा में दक्षिण कोरिया के उल्सान होरांग ई और ईरान के पर्सेपोलिस फुटबॉल क्लब के बीच फाइनल मुकाबले से होगा। नवंबर से उल्सान फुटबॉल क्लब दोहा में ही है, उसने 23 दिन में आठ मैच खेल लिए हैं और इन सभी में जीतकर टूर्नामेंट में रिकार्ड भी बनाया।
विज्ञापन
गौरतलब है कि कोविड-19 वायरस फैलने के कारण टूर्नामेंट मार्च से सितंबर तक निलंबित करना पड़ा था। 2022 विश्व कप मेजबान कतर ने जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में टूर्नामेंट के बचे हुए सभी मैचों का आयोजन करने की जिम्मेदारी ली।
विज्ञापन
पिछले दो सत्र में के-लीग खिताब चूकने के बाद उल्सान की निगाहें 2020 का समापन 2012 एशियाई खिताब से करने पर लगी होंगी। अगर ऐसा होता है तो यह दक्षिण कोरिया का 12वां महाद्वपीय खिताब होगा जो चैंपियंस लीग में एक रिकार्ड होगा। वहीं ईरान 1993 के बाद से चैंपियन नहीं बना है।
विज्ञापन