{"_id":"6929b4c205ed79740a008a9f","slug":"argentine-football-superstar-lionel-messi-has-confirmed-addition-of-hyderabad-to-his-goat-tour-to-india-2025-11-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Lionel Messi: भारत दौरे के दौरान हैदराबाद भी जाएंगे लियोनल मेसी, अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर ने की पुष्टि","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
Lionel Messi: भारत दौरे के दौरान हैदराबाद भी जाएंगे लियोनल मेसी, अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर ने की पुष्टि
Fri, 28 Nov 2025 08:12 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Fri, 28 Nov 2025 08:12 PM IST
सार
बदले हुए कार्यक्रम से यह पक्का हो गया कि अब मेसी देश के चारों कोनों पूर्व (कोलकाता), दक्षिण (हैदराबाद), पश्चिम (मुंबई) और उत्तर (दिल्ली) जाएंगे।
विज्ञापन
लियोनल मेसी
- फोटो : Instagram
विस्तार
अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी जोओटी भारत दौरे 2025 के दौरान हैदराबाद की यात्रा भी करेंगे। मेसी ने खुद इसकी पुष्टि की है। मेसी अगले महीने भारत दौरे पर आ रहे हैं और हैदराबाद उनका चौथा पड़ाव होगा। फीफा विश्व कप के विजेता कप्तान मेसी अपने भारत दौरे की शुरुआत कोलकाता से करेंगे और फिर हैदराबाद जाएंगे। इसके बाद वह मुंबई और नई दिल्ली जाएंगे जहां उनके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
देश के चारों कोनों में जाएंगे मेसी
मेसी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट किया, 'भारत से मिले प्यार के लिए धन्यवाद। जीओएटी भारत दौरा कुछ ही हफ्तों में शुरू हो रहा है। मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हैदराबाद को मेरे कोलकाता, मुंबई और दिल्ली दौरे में जोड़ दिया गया है। जल्द ही मिलते हैं इंडिया।' हैदराबाद को जोड़ने का फैसला अर्जेंटीना के कोच्चि में प्रस्तावित दोस्ताना मैच के रद्द होने के बाद किया गया। इस मैच की घोषणा केरल के खेलमंत्री वी अब्दुरहमान ने की थी जो 17 नवंबर को होना था। बदले हुए कार्यक्रम से यह पक्का हो गया कि अब मेसी देश के चारों कोनों पूर्व (कोलकाता), दक्षिण (हैदराबाद), पश्चिम (मुंबई) और उत्तर (दिल्ली) जाएंगे।

मेसी का कार्यक्रम
इस दौरे के आयोजक सताद्रू दत्ता ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया था कि हैदराबाद में मेसी का कार्यक्रम या तो गाचीबावली या राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में होगा। दत्ता के मुताबिक हैदराबाद में एक सेलिब्रिटी मैच, फुटबॉल क्लिनिक, सम्मान और संगीत कार्यक्रम होगा। मेसी 13 दिसंबर को कोलकाता से हैदराबाद जाएंगे और 14 दिसंबर को मुंबई पहुंचेंगे। वह 15 दिसंबर को दिल्ली में अपना दौरा खत्म करेंगे।