फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Argentina vs Cabo Verde Highlights FIFA World Cup 2026 Today Football Match Result Updates

Argentina vs Cabo Verde: उलटफेर से बचा अर्जेंटीना, बोर्गस का आत्मघाती गोल केप वर्डे को पड़ा भारी

Sat, 04 Jul 2026 06:17 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मियामी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मियामी Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 04 Jul 2026 06:17 AM IST
सार

Argentina vs Cabo Verde: फीफा विश्व कप 2026 में आज सबसे बड़ा उलटफेर होने से बच गया। गत चैंपियन अर्जेंटीना ने केप वर्डे को हराकर राउंड ऑफ 16 में प्रवेश कर लिया, लेकिन यह मैच अंत तक बेहद रोमांचक रहा। केप वर्डे को बोर्गस के आत्मघाती गोल के कारण हार का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
Argentina vs Cabo Verde Highlights FIFA World Cup 2026 Today Football Match Result Updates
लियोनल मेसी - फोटो : FIFA.com

विस्तार

गत विजेता अर्जेंटीना की टीम राउंड ऑफ 32 में केप वर्डे के खिलाफ उलटफेर से बच गई। मियामी स्टेडियम में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में अर्जेंटीना ने केप वर्डे को 3-2 से हराकर राउंड ऑफ 16 में प्रवेश कर लिया। दोनों टीमों के बीच बेहद ही रोमांचक मुकाबला खेला गया, लेकिन केप वर्डे को अतिरिक्त समय में डिने बोर्गस द्वारा किया गया आत्मघाती गोल भारी पड़ा। पूरे मैच में केप वर्डे की टीम ने दमदार खेल का प्रदर्शन किया, लेकिन अंत में जाकर टीम मौका गंवा बैठी। अर्जेंटीना का सामना अब अगले दौर में मिस्र से होगा। 
विज्ञापन
Trending Videos

केप वर्डे के खेल ने चौंकाया
दिलचस्प बात तो यह रही कि केप वर्डे ने पूरे मैच के दौरान अर्जेंटीना जैसी मजबूत टीम को फंसा के रखा। आलम यह रहा कि मैच अतिरिक्त समय तक खिंचा तब जाकर मैच का नतीजा निकला। मेसी इस मैच में भी अर्जेंटीना के लिए दमदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी रहे, लेकिन असली समां तो केप वर्डे ने बांधा। अपना पहला विश्व कप खेलने वाली केप वर्डे के अभियान का अंत भले ही राउंड ऑफ 32 में हुआ, लेकिन उसने जिस तरह से अर्जेंटीना पर दबाव बनाया उसकी जितनी तारीफ की जाए वो कम है। बोर्गस अगर आत्मघाती गोल नहीं करते तो मैच का नतीजा कुछ अलग भी निकल सकता था। जैसे ही अंतिम सीटी बजी और मैच अर्जेंटीना के पक्ष में गया, केप वर्डे के खिलाड़ी अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख सके और कई खिलाड़ियों के आंखों से आंसू छलक पड़े। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मेसी ने दिलाई बढ़त
अर्जेंटीना को लियोनल मेसी ने पहले हाफ में ही बढ़त दिला दी। मेसी ने 29वें मिनट में गोल दागा जिससे अर्जेंटीना पहले हाफ तक 1-0 की बढ़त लेने में सफल रहा। हालांकि, दूसरे हाफ की शुरुआत में केप वर्डे के लिए डेरोय डुआर्टे ने 59ें मिनट में बराबरी का गोल दागा और स्कोर 1-1 कर दिया। दोनों टीमों के बीच 90 मिनट का खेल पूरा होने तक स्कोर बराबरी ही रहा। इसके बाद अतिरिक्त समय में लिसांद्रो मार्टिनेज ने दूसरा गोल कर अर्जेंटीना को बढ़त दिला दी। मार्टिनेज ने 92वें मिनट में गोल किया।  
विज्ञापन

अंतिम क्षणों में गंवाया मैच
मार्टिनेज के गोल करने के बाद लग रहा था कि अर्जेंटीना अब ये मुकाबला आसानी से अपने नाम कर लेगा, लेकिन 103वें मिनट में सिडनी लोप्स काब्रेल ने गोल दागकर अर्जेटीना को चौंका दिया। काब्रेल के गोल से स्कोर 2-2 से बराबर हो गया। इसके बाद फिर अतिरिक्त समय लिया गया। अतिरिक्त समय में दोनों टीमों ने गोल करने के तमाम प्रयास किए। मेसी ने 111वें मिनट में कॉर्नर से गोल करने की कोशिश की, लेकिन केप वर्डे के डिने बोर्गस ने आत्मघाती गोल कर अर्जेंटीना को फायदा पहुंचा दिया। बोर्गस के इस आत्मघाती गोल से अर्जेंटीना एक बार फिर बढ़त लेने में सफल रहा। केप वर्डे ने इसके बाद 116 और 120वें मिनट में गोल करने के प्रयास किए, लेकिन सफल नहीं हो सके। हालांकि, केप वर्डे की टीम अर्जेंटीना पर दबाव बनाने में सफल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed