फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Argentina Star Sent Off After Punching Spain Players Following World Cup Final Defeat

FIGHT VIDEO: हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के परेडेस? स्पैनिश खिलाड़ियों से मारपीट, गावी की आंख पर लगी गंभीर चोट

Mon, 20 Jul 2026 07:48 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 20 Jul 2026 07:48 AM IST
सार

फीफा विश्व कप 2026 फाइनल में स्पेन से हार के बाद अर्जेंटीना के मिडफील्डर लिएंड्रो परेडेस का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने एरिक गार्सिया से भिड़ंत की और बीच-बचाव करने आए गावी के चेहरे पर भी मुक्का जड़ दिया। घटना के बाद परेडेस को रेड कार्ड दिखाया गया और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

विज्ञापन
Argentina Star Sent Off After Punching Spain Players Following World Cup Final Defeat
अर्जेंटीना के परेडेस ने स्पैनिश खिलाड़ी को मारा मुक्का - फोटो : FIFA.COM

विस्तार

स्पेन के दूसरी बार फीफा विश्व कप चैंपियन बनने के तुरंत बाद मैदान पर तनावपूर्ण माहौल देखने को मिला। अर्जेंटीना के मिडफील्डर लिएंड्रो परेडेस हार के बाद अपना आपा खो बैठे और स्पेन के खिलाड़ियों के साथ उनकी तीखी झड़प हो गई। इस दौरान बार्सिलोना के युवा स्टार गावी के चेहरे पर भी चोट लगी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


एरिक गार्सिया से शुरू हुई बहस
फाइनल खत्म होते ही स्पेन के खिलाड़ी जीत का जश्न मना रहे थे। इसी दौरान परेडेस स्पेन के डिफेंडर एरिक गार्सिया के पास पहुंचे और दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते मामला बढ़ गया और परेडेस ने गार्सिया पर हाथ उठा दिया।

विज्ञापन

Argentina Star Sent Off After Punching Spain Players Following World Cup Final Defeat
फाइनल में बाद भड़के अर्जेंटीना के खिलाड़ी - फोटो : Reuters
बीच-बचाव करने आए गावी भी बने निशाना
स्थिति को शांत कराने के लिए स्पेन के मिडफील्डर गावी आगे आए। तभी परेडेस ने उनकी ओर भी हाथ चलाने की कोशिश की। अर्जेंटीना के थियागो अल्माडा ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन इसके बावजूद परेडेस का मुक्का गावी के चेहरे पर जा लगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस घटना में गावी की आंख के पास चोट आई।
 

स्कालोनी ने संभाला मामला, परेडेस को रेड कार्ड
तनाव बढ़ता देख अर्जेंटीना के मुख्य कोच लियोनल स्कालोनी तुरंत मैदान में पहुंचे और अपने खिलाड़ियों को पीछे हटाया। अधिकारियों ने घटना की गंभीरता को देखते हुए परेडेस को रेड कार्ड दिखाया। इसके बाद दोनों टीमों के खिलाड़ी अलग हुए और मामला शांत हुआ। मैच में परेडेस के अलावा एंजो फर्नांडीज को भी रेड कार्ड दिखाया गया था।
विज्ञापन

Argentina Star Sent Off After Punching Spain Players Following World Cup Final Defeat
फाइनल में बाद भड़के अर्जेंटीना के खिलाड़ी - फोटो : Reuters
स्पेन ने एक्स्ट्रा टाइम में जीता फाइनल
मैच की बात करें तो स्पेन ने अतिरिक्त समय के 106वें मिनट में फेरान टोरेस के गोल की बदौलत अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर दूसरा विश्व कप खिताब अपने नाम किया। अर्जेंटीना को नियमित समय के अंतिम क्षणों में एंजो फर्नांडीज के रेड कार्ड के कारण 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा था।

स्पेन ने पूरे मुकाबले में दबदबा बनाए रखा और विश्व कप इतिहास में ऐसा करने वाली पहली टीम बनी जिसने पूरे टूर्नामेंट में सिर्फ एक गोल खाया। वहीं, अर्जेंटीना का लगातार दूसरा विश्व कप जीतने का सपना टूट गया और हार के बाद मैदान पर हुई यह झड़प भी चर्चा का बड़ा विषय बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed