फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Argentina football team along with Lionel Messi will arrive in Kerala to play a friendly match in November

Lionel Messi: दोस्ताना मैच खेलने केरल आएंगे मेसी, नवंबर में होगा मुकाबला; राज्य के खेल मंत्री ने की पुष्टि

Sat, 23 Aug 2025 11:20 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 23 Aug 2025 11:20 AM IST
सार

अर्जेंटीना फुटबॉल संघ ने बताया था कि मैनेजर लियोनेल स्कोलोनी के नेतृत्व में उनकी राष्ट्रीय टीम लुआंडा, अंगोला और केरल में दोस्ताना मैच खेलेगी। केरल के खेल मंत्री ने कहा कि राज्य के लाखों फुटबॉल प्रशंसक इस मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन
Argentina football team along with Lionel Messi will arrive in Kerala to play a friendly match in November
मेसी - फोटो : ANI

विस्तार

केरल के खेल मंत्री वी अब्दुरहीमान ने शनिवार को इस बात की पुष्टि कर दी है कि अर्जेंटीना की फुटबॉल टीम इस साल नवंबर में दोस्ताना मुकाबले के लिए केरल का दौरा करेगी। दिलचस्प बात यह है कि इस टीम में स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी भी शामिल होंगे। 
विज्ञापन

अर्जेंटीना फुटबॉल संघ ने भारत दौरे की पुष्टि की थी
अब्दुरहीमान अर्जेंटीना फुटबॉल संघ (एएफए) की घोषणा के बाद  पत्रकारों से बात कर रहे थे। अर्जेंटीना फुटबॉल संघ ने बताया था कि मैनेजर लियोनेल स्कोलोनी के नेतृत्व में उनकी राष्ट्रीय टीम लुआंडा, अंगोला और केरल में दोस्ताना मैच खेलेगी। अब्दुरहीमान ने कहा कि राज्य ने शुरू में एएफए से इस साल अक्तूबर या नवंबर में मैच आयोजित करने का अनुरोध किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब्दुरहीमान ने कहा, शुरुआत में एएफए ने इस मैच को 2026 के लिए निर्धारित किया था। हालांकि हमने उनसे संपर्क किया और अनुरोध किया कि वे इस साल केरल में मैच आयोजित करें। अब एएफए ने आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि कर दी है। हमारा इरादा 2022 विश्व कप जीतने वाली अर्जेंटीना टीम को भारत लाने का है। अर्जेंटीना फुटबॉल टीम को केरल लाने के लिए काफी प्रयास किए गए हैं। हमने बाकी व्यवस्थाओं की योजना बनाना शुरू कर दिया है और जल्द ही मुख्यमंत्री के साथ आयोजन स्थल सहित अन्य विवरणों पर चर्चा करेंगे।
विज्ञापन

केंद्रीय खेल मंत्रालय ने दी मंजूरी 
केरल के खेल मंत्री ने कहा कि राज्य के लाखों फुटबॉल प्रशंसक इस मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा, 'हमारा इरादा केरल में प्रशंसकों को मेसी को खेलते देखने का एक मंच प्रदान करना है।' मंत्री ने आगे कहा कि केंद्रीय खेल मंत्रालय और भारतीय रिजर्व बैंक ने इस आयोजन को मंजूरी दे दी है और इस संबंध में एक सरकारी आदेश जारी कर दिया गया है।

विपक्षी टीम के बारे में अब्दुरहीमान ने कहा, हम फीफा की शीर्ष 50 टीमों में से एक टीम का चयन करेंगे। कई टीमों ने हमसे संपर्क किया है। ऑस्ट्रेलियाई फुटबॉल टीम ने रुचि दिखाई है और हमारा उनके साथ खेल विनिमय समझौता भी है। इसी तरह तीन-चार अन्य टीमों ने भी हमसे संपर्क किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed