फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Argentina FIFA World Cup Team, Messi Evacuated On Helicopters After Celebration Parade goes wild, Video

VIDEO: वर्ल्ड चैंपियन अर्जेंटीना के ओपन परेड में बस पर कूदे फैन्स, सभी प्लेयर्स को हेलीकॉप्टर से निकालना पड़ा

Wed, 21 Dec 2022 02:10 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्यूनस आयर्स
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्यूनस आयर्स Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 21 Dec 2022 02:10 PM IST
सार

अर्जेंटीना की सरकार ने जीत का जश्न मनाने के लिए सरकारी छुट्टी घोषित की थी। इसी बीच ब्यूनस आयर्स से कुछ ऐसे वीडियो भी सामने आए हैं जिसमें जश्न के दौरान दुर्घटनाएं घटी हैं। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई और अर्जेंटीना के खिलाड़ियों को हेलीकॉप्टर के जरिये लिफ्ट करना पड़ा।

विज्ञापन
Argentina FIFA World Cup Team, Messi Evacuated On Helicopters After Celebration Parade goes wild, Video
अर्जेंटीना के खिलाड़ियों को इवाकुएट किया गया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अर्जेंटीना में फीफा वर्ल्ड कप की जीत का जश्न मनाया जा रहा है। कप्तान लियोनल मेसी समेत सभी खिलाड़ी ओपन बस परेड का हिस्सा बने। अर्जेंटीना की राजधानी ब्यूनस आयर्स में हजारों की संख्या में लोग अपनी टीम के जीत के जश्न में पहुंचे। अर्जंटीना की सरकारी एजेंसी टेलेम के मुताबिक, ब्यूनस आयर्स के स्मारक स्थल में लाखों लोग मौजूद थे।
विज्ञापन


अर्जेंटीना की सरकार ने जीत का जश्न मनाने के लिए सरकारी छुट्टी घोषित की थी। इसी बीच ब्यूनस आयर्स से कुछ ऐसे वीडियो भी सामने आए हैं जिसमें जश्न के दौरान दुर्घटनाएं घटी हैं। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई और अर्जेंटीना के खिलाड़ियों को हेलीकॉप्टर के जरिये लिफ्ट करना पड़ा।
विज्ञापन

जीत के जश्न को छोटा किया गया

विश्व कप के फाइनल में डिफेंडिंग चैंपियंस फ्रांस को हराने के बाद अर्जेंटीना ने ओवरऑल तीसरी बार और 1986 के बाद पहली बार वर्ल्ड कप जीता। मंगलवार को टीम के खिलाड़ियों ने जीत का जश्न मनाने के लिए ओपन बस परेड किया। फैन्स अपनी टीम के वर्ल्ड चैंपियंस बनने से इतने उत्साहित थे कि जीत के जश्न को छोटा यानी कम समय में निपटाना पड़ा। साथ ही अर्जेंटीना के खिलाड़ियों को अपनी टीम की बसों को छोड़कर हेलीकॉप्टर से लिफ्ट करना पड़ा।


अर्जेंटीना के खिलाड़ियों और वर्ल्ड कप ट्रॉफी को हेलीकॉप्टर से ले जाते हुए

ओपन परेड में बस पर कूदे फैन्स

फीफा वर्ल्ड कप के बाद ओपन परेड में जश्न अलग बात है, लेकिन अर्जेंटीना की टीम का यह परेड किसी भी परेड से अलग थी। इस तरह का माहौल कभी किसी ने नहीं देखा था। सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में दिखा कि दो फैन्स ने अर्जेंटीना की टीम बस पर कूदने का प्रयास किया। ऐसे में खिलाड़ियों की सुरक्षा का मुद्दा भी उठता है। पहला फैन एक ब्रिज से बस पर कूदता हुआ दिखाई पड़ा और बस पर गिरा। वहीं, दूसरा फैन बस के पिछले हिस्से से टकराकर नीचे सड़क पर गिर गया। इसके बाद बस को रोका गया। वहीं, पीछे से आ रही भारी भीड़ ने उसे उठाया।

हेलीकॉप्टर में बैठे एंजो फर्नांडीज
विज्ञापन

अर्जेंटीना में फुटबॉल का जुनून

यह वीडियो दर्शाता है कि अर्जेंटीना के प्रशंसकों के लिए यह वर्ल्ड कप जीत कितना मायने रखती है। इस परेड को कई वर्षों तक याद किया जाएगा। वहीं, मेसी के भी कई फोटोज वायरल हो रहे हैं, जिसमें वह वर्ल्ड कप ट्रॉफी को सीने से लगाकर सोते हुए दिख रहे हैं। मेसी ने अपने पांचवें विश्व कप में टीम को जीत दिलाई। साथ ही वर्ल्ड कप से 16 साल के यूरोप के दबदबे को भी खत्म किया। 2002 (ब्राजील) के बाद पहली बार कोई लैटिन अमेरिकी टीम वर्ल्ड कप जीती है। कुछ फैन्स तो बस स्टॉप से नीचे गिरते नजर आए।

मेसी ने वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन किया

मेसी का इस वर्ल्ड कप में प्रदर्शन शानदार रहा और उन्होंने कुल सात गोल दागे। पोलैंड के खिलाफ ग्रुप स्टेज मैच को छोड़कर मेसी ने हर मैच में गोल किए। फ्रांस के खिलाफ फाइनल में मेसी ने कुल दो गोल दागे। साथ ही अपने कुल वर्ल्ड कप गोल्स की संख्या 13 कर ली। उन्होंने इस मामले में ब्राजील के पूर्व महान फुटबॉलर पेले को पीछे छोड़ दिया। पेले ने 12 गोल दागे थे। मेसी को उनके प्रदर्शन के लिए गोल्डन बॉल अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed