फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Argentina announces Squad For FIFA World Cup Qualifiers; Lionel Messi in Argentina team for three South American World Cup qualifiers

FIFA WORLD CUP: मेसी और डी मारिया क्वालिफायर टीम में किए गए शामिल, अगुएरो को नहीं मिली जगह

Tue, 28 Sep 2021 10:14 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्यूनस एयर्स
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्यूनस एयर्स Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 28 Sep 2021 10:14 PM IST
सार

अर्जेंटीना अपना पहला मैच सात अक्तूबर को पराग्वे के खिलाफ खेलेगी। इसके बाद टीम को 11 अक्तूबर को उरुग्वे और 14 अक्तूबर को पेरू के खिलाफ मैच खेलना है।

विज्ञापन
Argentina announces Squad For FIFA World Cup Qualifiers; Lionel Messi in Argentina team for three South American World Cup qualifiers
लियोनल मेसी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अगले साल होने वाले फीफा वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफायर मैचों की शुरुआत हो चुकी है। साउथ अमेरिकन वर्ल्ड कप क्वालिफायर के लिए कोपा अमेरिका चैंपियन अर्जेंटीना ने स्क्वॉड की घोषणा कर दी है। लियोनल मेसी और एंजेल डी मारिया समेत 30 सदस्यीय टीम का एलान किया गया है। 
विज्ञापन


हालांकि, स्टार स्ट्राइकर सर्जियो अगुएरो को इस टीम में शामिल नहीं किया गया है। अगुएरो कोपा अमेरिका टूर्नामेंट में अर्जेंटीनी टीम में शामिल थे। अर्जेंटीना की टीम के क्वालिफायर में फिलहाल 18 अंक हैं। वह अंक तालिका में ब्राजील के बाद दूसरे नंबर पर है। ब्राजील के आठ मैचों में 24 अंक हैं। 
विज्ञापन


अर्जेंटीना अपना पहला मैच सात अक्तूबर को पराग्वे के खिलाफ खेलेगी। इसके बाद टीम को 11 अक्तूबर को उरुग्वे और 14 अक्तूबर को पेरू के खिलाफ मैच खेलना है। फीफा विश्व कप अगले साल 21 नवंबर से 18 दिसंबर के बीच कतर में खेला जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अर्जेंटीना का स्क्वॉड
  • गोलकीपर: फ्रेंको अरमानी, एमिलियानो मार्टिनेज, जुआन मुसो, एस्टेबन एंड्राडा
  • डिफेंडर्स: गोंजालो मोंटिएल, नहुएल मोलिना लुसेरो, जुआन फोएथ, लुकास मार्टिनेज क्वार्टा, जर्मन पेज़ेला, क्रिस्टियन रोमेरो, निकोलस ओटामेंडी, लिसांद्रो मार्टिनेज, मार्कोस अकूना, निकोलस टैगलियाफिको
  • मिडफील्डर: रोड्रिगो डी पॉल, एक्सेक्विएल पलासियोस, लिएंड्रो पेरेडेस, गुइडो रोड्रिगेज, निकोलस डोमिंगुएज, जियोवानी लो सेल्सो, एलेजांद्रो गोमेज़
  • फॉरवर्ड: एंजेल डी मारिया, लुकास अलारियो, पाउलो डिबाला, लियोनेल मेसी, लुटारो मार्टीन, एंजेल कोरिया, जोकिन कोरिया, निकोलस गोंजालेज, जूलियन अल्वारेज़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed