फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   antoine griezmann helps to france nations league football against germany

नेशंस लीग फुटबॉल: फ्रांस ने जर्मनी को 2-1 से दी मात, फिर चमका विश्व कप का सितार ग्रीजमैन

Wed, 17 Oct 2018 07:05 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 17 Oct 2018 07:05 PM IST
विज्ञापन
antoine griezmann helps to france nations league football against germany
antoine griezmann

जर्मनी का हार का सिलसिला थम नहीं रहा है। पिछले कुछ समय से लगातार लचर प्रदर्शन कर रही जर्मनी की टीम विश्व चैंपियन फ्रांस के हाथों 1-2 से हारकर यूएफा नेशंस लीग फुटबॉल टूर्नामेंट में खिताब की दौड़ से बाहर हो गई। आलोचकों के निशाने पर चल रहे जर्मनी के कोच जोचिक लियु ने हालांकि इस हार के बावजूद अपनी टीम की तारीफ की और कहा कि फ्रांस को गलत पेनाल्टी दी गई।

विज्ञापन


टोनी क्रूस ने 14वें मिनट में पेनाल्टी पर गोल करके जर्मनी को बढ़त दिला दी थी। एंटोनी ग्रीजमैन ने दूसरे हाफ में 18 मिनट के भीतर दो गोल दाग कर फ्रांस का अजेय अभियान जारी रखा। ग्रीजमैन ने 62वें मिनट में बराबरी का गोल दागा और फिर 80वें मिनट में पेनाल्टी को गोल में बदला।
विज्ञापन


जर्मनी की दस मैचों में छठी हार
जर्मनी की पिछले दस मैचों में यह छठी हार है जिसका मतलब है कि वह नेशंस लीग में खिताब की दौड़ से बाहर हो गया। उसे निचली श्रेणी में जाने से बचने के लिए 19 नवंबर को नीदरलैंड पर हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लातविया व वेल्स भी जीते
नेशंस लीग के अन्य मैचों में यूक्रेन ने चेक गणराज्य को 1-0 से, जार्जिया ने लातविया को 3-0 से, वेल्स ने आयरलैंड को 1-0 से और नार्वे ने बुल्गारिया को 1-0 से पराजित किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed