{"_id":"5fed634c176c50517b4c594e","slug":"amidst-the-pandemic-neymar-celebrated-the-new-year-international-models-that-included-150-people-attended","type":"story","status":"publish","title_hn":"महामारी के बीच नेमार ने मनाया नए साल का जश्न, अंतरराष्ट्रीय मॉडल्स समेत 150 लोग हुए शामिल","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
महामारी के बीच नेमार ने मनाया नए साल का जश्न, अंतरराष्ट्रीय मॉडल्स समेत 150 लोग हुए शामिल
Thu, 31 Dec 2020 11:06 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Thu, 31 Dec 2020 11:06 AM IST
विज्ञापन
neymar
दुनियाभर में एक तरफ जहां कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए पाबंदियां और सुरक्षा इंतजाम किए जा रहे हैं, वहीं ब्राजील के स्टार फुटबॉलर नेमार द्वारा आयोजित नए वर्ष की पार्टी की जमकर आलोचना हो रही है। एक हफ्ते तक चलने वाली इस पार्टी में कथित तौर पर अंतरराष्ट्रीय मॉडल्स समेत देश दुनिया के 150 लोग शामिल हुए हैं।
विज्ञापन
नेमार ने ब्राजील की राजधानी रियो डि जेनेरो के पास में लिए गए किराये के एक आलीशान हवेली में इस पार्टी का आयोजन किया, क्रिसमस के दिन से शुरू हुई इस पार्टी में अब तक कथित तौर पर 150 लोग शामिल हो चुके हैं। पांच दिन तक चलने वाले इस इवेंट में शामिल होने के लिए बार्सिलोना और मियामी से मॉडल्स पहुंचीं। हालांकि आलोचना के बीच नेमार के प्रतिनिधि ने किसी भी तरह की पार्टी के आयोजन और कोविड नियमों के उल्लंघन से इनकार किया है।
विज्ञापन