{"_id":"5b92cffdadab83c75542daad024ee6cc","slug":"america-won-women-football-world-cup-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका ने जीता तीसरा महिला फुटबॉल वर्ल्ड कप","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
अमेरिका ने जीता तीसरा महिला फुटबॉल वर्ल्ड कप
Updated Mon, 06 Jul 2015 11:30 AM IST
विज्ञापन
अमरीका ने जापान को 5-2 से हराकर वैंकूवर में महिला फ़ुटबॉल वर्ल्ड कप जीत लिया है।
विज्ञापन
पचास हज़ार दर्शकों के सामने हुए एक नाटकीय फ़ाइनल मुक़ाबले में अमरीकी महिला टीम ने पहले पंद्रह मिनट में ही चार गोल दाग दिए।
अमरीकी कैप्टन कार्ली लॉयड ने गोल की हैट्रिक मारी। जापान ने हाफ़ टाइम से पहले अपना पहला गोल कर लिया था।
दूसरे हाफ़ में अमरीका की ही जूली जॉन्सटन ने जापान के खिलाफ़ गोल दाग दिया। अमरीकी टीम के लिए फ़ुटबॉल विश्व कप में यह तीसरी खिताबी जीत है।
इससे पहले अमरीका ने 1991 और 1999 में महिला वर्ल्ड कप का फ़ाइनल जीता था।