फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Al Nasr followers increasing rapidly after the deal with Ronaldo, crossed 50 lakh

Al Nassr Followers: रोनाल्डो के साथ करार के बाद बढ़े अल नस्र के फॉलोअर्स, आठ लाख से 50 लाख के पार पहुंचे

Sun, 01 Jan 2023 10:20 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 01 Jan 2023 10:20 AM IST
सार

रोनाल्डो के साथ करार के बाद तेजी से अन नस्र की लोकप्रियता बढ़ रही है। इस क्लब के फॉलोअर्स 50 लाख के पार जा चुके हैं। वहीं, रोनाल्डो के साथ करार की खबर आने से पहले यह संख्या साढ़े आठ लाख के करीब थी। 
 

विज्ञापन
Al Nasr followers increasing rapidly after the deal with Ronaldo, crossed 50 lakh
क्रिस्टियानो रोनाल्डो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सऊदी अरब के क्लब अल नस्र को रोनाल्डो के साथ करार का बड़ा फायदा मिला है। खेल जगत के सबसे लोकप्रिय खिलाड़ी को अपने साथ जोड़ने के साथ ही यह क्लब भी तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। 24 घंटे के अंदर सोशल मीडिया पर अन नस्र के फॉलोअर्स कई गुना बढ़ गए हैं। रोनाल्डो के साथ करार का एलान होने से पहले अल नस्र के फॉलोअर्स साढ़े आठ लाख के करीब थे। अब यह संख्या 50 लाख के पार जा चुकी है। 
विज्ञापन


37 साल के रोनाल्डो ने ढाई साल के लिए अन नस्र के साथ करार किया है। वह 2025 तक इस क्लब के लिए खेलेंगे। इस दौरान उनकी सैलरी 200 मिलियन यूरो (करीब 1700 करोड़ रुपये) होगी। रोनाल्डो पहली बार किसी एशियाई क्लब के लिए खेलेंगे। इससे पहले उन्होंने लगभग एक दशक तक यूरोपीय क्लब फुटबॉल में राज किया है। 
विज्ञापन




रोनाल्डो दुनिया के सबसे लोकप्रिय खिलाड़ी हैं और उनकी लोकप्रियता का फायदा अब अल नस्र को मिल रहा है। रोनाल्डो के साथ करार के बाद अल नस्र के फॉलोअर्स तेजी से बढ़े हैं। 


अल नस्र के साथ करार के बारे में बात करते हुए रोनाल्डो ने कहा, "मैं एक अलग देश में एक नई फुटबॉल लीग में खेलने के लिए इंतजार नहीं कर सकता। जिस तरीके से अल नस्सर काम करता है वह बहुत प्रेरणादायक है, और मैं अपने साथियों के साथ जुड़कर खुश हूं, ताकि हम साथ मिलकर टीम को अधिक से अधिक सफलता हासिल करने में मदद कर सकें।"



अल नस्सर ने नौ सऊदी अरब लीग खिताब जीते हैं। 2019 में आखिरी बार यह क्लब चैंपियन बना था। रोनाल्डो ने आगे कहा "मैं एक अलग देश में एक नई फुटबॉल लीग का अनुभव करने के लिए उत्साहित हूं। पुरुषों और महिलाओं के फुटबॉल दोनों के मामले में सऊदी अरब में अल नस्र शानदार काम कर रहा है और यहां खेल का विकास करने में इस क्लब का अहम योगदान है। हम सऊदी अरब के हाल के प्रदर्शन से देख सकते हैं कि इस क्लब की सोच बहुत प्रेरणादायक है। यह बड़ी फुटबॉल महत्वाकांक्षाओं और बहुत सारी संभावनाओं वाला देश है।" 

रोनाल्डो ने कहा, "मैं भाग्यशाली हूं कि मैंने यूरोपीय फुटबॉल में जीतने के लिए निर्धारित सब कुछ जीत लिया है और अब मुझे लगता है कि एशिया में अपने अनुभव को साझा करने का यह सही समय है। मैं अपने नए साथियों के साथ जुड़ने के लिए उत्सुक हूं और उनके साथ मिलकर क्लब को सफलता हासिल करने में मदद करूंगा।"
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed