{"_id":"5cc9b821bdec22078f24b937","slug":"ajax-beat-tottenham-in-champions-league-semifinal-first-round","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीक के गोल से अजाक्स की जीत, चैंपियंस लीग सेमीफाइनल के पहले चरण में टोटेनहम को हराया","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
बीक के गोल से अजाक्स की जीत, चैंपियंस लीग सेमीफाइनल के पहले चरण में टोटेनहम को हराया
Wed, 01 May 2019 08:45 PM IST
Sumit kumar
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sumit kumar
Updated Wed, 01 May 2019 08:45 PM IST
विज्ञापन
रियल मैड्रिड बनाम अजाक्स
डोनी वान डे बीक (15वें मिनट) के खेल के पहले हाफ में ही किए गए गोल के दम पर अजाक्स चैंपियंस लीग सेमीफाइनल के पहले चरण में टोटेनहम को 1-0 से मात देकर 23 साल बाद फाइनल का टिकट कटाने के करीब पहुंच गया है। इस गोल के बाद टोटेनहम ने बराबरी के लिए पूरा जोर लगा दिया पर अजाक्स ने उसे सफल नहीं होने दिया।
विज्ञापन
अजाक्स इससे पहले 1996 में फाइनल में पहुंचा था। घर में मिली इस हार से टोटेनहम की राह मुश्किल हो गई। इससे पहले यूरोपियन कप और यूरोपियन चैंपियनशिप में घर में पहले चरण का सेमीफाइनल मुकाबला हारने वाली 17 टीमों में से सिर्फ एक टीम ही फाइनल में पहुंची है। वह अजाक्स ही थी जिसने 1996 में ऐसा किया था। यह पहला मौका है जब अजाक्स ने घर के बाहर लगातार नौ मैचों में गोल किए।
विज्ञापन