फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   AIFF women asian cup football tournament will have a larger women officials

AIFF Women Asian Cup: टूर्नामेंट में होगी महिला मैच अधिकारियों की सबसे बड़ी टीम, पहली बार होगा वीएआर का इस्तेमाल

Fri, 07 Jan 2022 12:05 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 07 Jan 2022 12:05 AM IST
सार

AIFF Women Asian Cup Football Tournament: भारत में होने वाले आगामी एएफसी महिला एशियाई कप फुटबॉल टूर्नामेंट में अनुभवी महिला मैच अधिकारियों की अब तक की सबसे बड़ी टीम देखने को मिलेगी। यह टूर्नामेंट 20 जनवरी से छह फरवरी तक महाराष्ट्र के तीन शहरों मुंबई, नवी मुंबई और पुणे में खेला जाएगा। 
 

विज्ञापन
AIFF women asian cup football tournament will have a larger women officials
फुटबॉल - फोटो : पिक्साबे

विस्तार

भारत में होने वाले आगामी एएफसी महिला एशियाई कप फुटबॉल टूर्नामेंट में अनुभवी महिला मैच अधिकारियों की अब तक की सबसे बड़ी टीम देखने को मिलेगी। यह टूर्नामेंट 20 जनवरी से छह फरवरी तक महाराष्ट्र के तीन शहरों मुंबई, नवी मुंबई और पुणे में खेला जाएगा। 

विज्ञापन


टूर्नामेंट के लिए 32 मैच अधिकारियों का चयन किया गया है। इसमें 16 रेफरी और एशियाई फुटबॉल परिसंघ (एएफसी) के 15 सदस्य संघों के सहायक रेफरी शामिल हैं। ये अधिकारी टूर्नामेंट में प्ले-ऑफ सहित अधिकतम 29 मैचों में कार्यभार संभालेंगे। इस दल में शामिल नौ मैच अधिकारियों ने फ्रांस में 2019 में हुए फीफा महिला विश्व कप में अपनी सेवाएं दी थी। 
विज्ञापन


मैच अधिकारियों के इस दल में तीन भारतीय रंजीता देवी टेकचम (रेफरी), फर्नांडीस उवेना (सहायक रेफरी) और रेबेलो मारिया पिएडेड (तकनीकी प्रशिक्षक) शामिल हैं। इस टूर्नामेंट में पहली बार वीडियो सहायक रेफरी (वीएआर) का भी इस्तेमाल होगा। वीएआर का इस्तेमाल क्वार्टर फाइनल के साथ-साथ संभावित प्ले-ऑफ मैचों में होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed