फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   AIFF Awards: Changte and Indumati get AIFF's top award, Lahlansanga becomes most promising player

AIFF Awards: चांग्ते और इंदुमति को एआईएफएफ का शीर्ष पुरस्कार मिला, लाहलानसांगा सबसे होनहार खिलाड़ी बने

Sat, 20 Jul 2024 11:18 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 20 Jul 2024 11:18 AM IST
सार

आई-लीग विजेता क्लब मोहम्मडन स्पोर्टिंग के डेविड लाहलानसांगा को इस साल के सबसे होनहार खिलाड़ी का पुरस्कार मिला है।

विज्ञापन
AIFF Awards: Changte and Indumati get AIFF's top award, Lahlansanga becomes most promising player
चांगते - फोटो : AIFF

विस्तार

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने शुक्रवार को भारत और मुंबई सिटी एफसी के विंगर लालियानजुआला चांग्ते सर्वश्रेष्ठ भारतीय पुरुष फुटबॉलर और राष्ट्रीय महिला टीम की मिडफील्डर इंदुमति कथिरेसन को सर्वश्रेष्ठ भारतीय महिला फुटबॉलर अवॉर्ड से नवाजा। दोनों ने पिछले एक साल में फील्ड पर शानदार खेल दिखाया है। चांग्ते को भविष्य का सुपरस्टार भी माना जा रहा है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय फुटबॉल महासंघ द्वारा आयोजित एक समारोह के दौरान दोनों खिलाड़ियों को ये पुरस्कार दिया गया। लालियानजुआला चांग्ते ने हाल में में मुंबई सिटी एफसी के साथ 2026/27 सत्र के अंत तक अपना अनुबंध बढ़ा लिया है। इंदुमति (30) भारतीय महिला लीग (आईडब्ल्यूएल) में ओडिशा एफसी का प्रतिनिधित्व करती हैं। इसके अलावा राष्ट्रीय टीम में वह बतौर ‘मिडफील्डर’ की भूमिका निभाती हैं। आई-लीग विजेता क्लब मोहम्मडन स्पोर्टिंग के डेविड लाहलानसांगा को इस साल के सबसे होनहार खिलाड़ी का पुरस्कार मिला है।
विज्ञापन


मुख्य कोच पद के लिए 20 उम्मीदवारों की सूची
अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) के कार्यवाहक महासचिव एम सत्यनारायण ने शुक्रवार को कहा कि खेल संस्था ने भारतीय पुरुष टीम के मुख्य कोच पद के लिए 20 उम्मीदवारों की सूची बनाई है। भारतीय टीम के कतर और अफगानिस्तान से हारने के बाद फीफा विश्व कप क्वालीफायर के तीसरे दौर में जगह बनाने में विफल होने के बाद पिछले महीने इगोर स्टमक को बर्खास्त कर दिया गया था जिसके बाद से यह पद खाली पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सत्यनारायण ने कहा, 'हमने कुछ कोचों को चुना है, इनकी संख्या लगभग 20 है। हमने उनमें से कुछ को लिखा भी है कि क्या जब से उन्होंने आवेदन किया है, तब से अब तक वे अब भी उपलब्ध हैं। क्योंकि बहुत से कोच करार कर रहे हैं। इसलिए हम कुछ की छंटनी करने के बहुत करीब हैं। फिर इनके नाम कार्यकारी समिति के पास जायेंगे। फिर तकनीकी समिति भी शामिल होगी। इसलिए अगले दो दिन में फैसला होगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed