{"_id":"60f123078ebc3e701742f8a5","slug":"agreement-lionel-messi-will-stay-in-barcelona-fc-will-get-half-salary","type":"story","status":"publish","title_hn":"करार: बार्सिलोना में ही रहेंगे मेसी, मिलेगा पहले से आधा वेतन","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
करार: बार्सिलोना में ही रहेंगे मेसी, मिलेगा पहले से आधा वेतन
Fri, 16 Jul 2021 11:41 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Fri, 16 Jul 2021 11:41 AM IST
विज्ञापन
लियोनेल मेसी
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अर्जेंटीना के लिए कोपा अमेरिका के रूप में पहली बड़ी ट्रॉफी जीतने वाले 34 वर्षीय लियोनल मेसी पांच और साल (2026 तक) के लिए बार्सिलोना में बने रहेंगे। हालांकि अब उनका वेतन पहले सेे आधा होगा।
विज्ञापन
मेसी को बार्सिलोना से खेलने के लिए हर सत्र में करीब 1266 करोड़ रुपये (123 मिलियन पाउंड) मिलते थे। अब उन्हें 633 करोड़ रुपये ही मिलेंगे। करार में उन्हें दो साल बाद क्लब छोड़ने का प्रावधान भी शामिल है। वह दो साल बाद करार खत्म कर किसी और क्लब से जुड़ सकते हैं।
विज्ञापन
मेसी का करार 30 जून को खत्म हो गया है और अभी वह परिवार के साथ छुट्टियां मना रहे हैं। अभी तक उनके करार के आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। बार्सिलोना क्लब मौजूदा समय में भारी कर्ज में डूबा हुआ है। उस पर करीब 7.4 हजार करोड़ रुपये का कर्ज है। इसके चलते स्पेनिश लीग ला लिगा ने बार्सिलोना को खर्च कम करने को कहा है।
विज्ञापन