फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Afghan national team footballer Zaki Anwari died in fall from US plane at Kabul airport: Ariana News Agency

दुखद: नहीं रहे अफगानी फुटबॉलर जाकी अनवारी, अमेरिकी विमान से गिरने के चलते हुई मौत

Thu, 19 Aug 2021 07:54 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, काबुल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, काबुल Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 19 Aug 2021 07:54 PM IST
सार

काबुल एयरपोर्ट पर अमेरिकी सैन्य विमान से गिरने के बाद मरने वालों में अफगानिस्तान के राष्ट्रीय फुटबॉलर जाकी अनवारी भी शामिल थे।

विज्ञापन
Afghan national team footballer Zaki Anwari died in fall from US plane at Kabul airport: Ariana News Agency
जाकी अनवारी - फोटो : social media

विस्तार

अफगानिस्तान राष्ट्रीय टीम के फुटबॉलर जाकी अनवारी का गुरुवार को निधन हो गया। बताया जा रहा है कि काबूल एयरपोर्ट पर अमेरिकी विमान से गिरने के चलते उनकी मौत हो गई। इस बात की जानकारी गुरुवार को एरियाना न्यूज एजेंसी ने दी। एरियाना ने कहा कि जाकी अमेरिकी विमान बोइंग सी-17 से गिरे थे और उकी मौत की पुष्टि खेल महानिदेशालय ने की थी।

विज्ञापन


बता दें कि जाकी अफगानिस्तान के युवा फुटबॉलर थे। उनकी मौत सोमवार (16 अगस्त) को ही हो गई थी। वह अमेरिकी सैन्य विमान से गिर गए थे। जाकी की मौत की घोषणा अफगान राष्ट्रीय फुटबॉल टीम ने एक फेसबुक पोस्ट के माध्यम से 18 अगस्त को की। वहीं, इसके अगले दिन खेल निदेशालय ने इस खबर की पुष्टि की। दरअसल, अनवारी उन हजारों अफगानियों में से एक थे, जो सोमवार को हामिद करजई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर आए थे।
विज्ञापन


विमान में सवार होने के लिए भगदड़ मच गई थी। तालिबानी लड़ाकों की खौफ के चलते कई लोग विमान के पहिए पर बैठ गए थे, जिससे की वह देश छोड़ बाहर जा सके। 16 अगस्त को तालिबान ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल पर कब्जा कर लिया था। बताया जा रहा है कि जिन तीन लोगों की मौत हुई थी उनमें से एक जाकी भी थे, जो विमान के पहिए के ऊपर बैठे थे। बता दें कि अनवारी अफगान राष्ट्रीय युवा फुटबॉल टीम में खेला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मालूम हो कि 16 अगस्त को हामिद करजई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर भयावह दृश्य वाला एक वीडियो सामने आया था। अमेरिकी वायुसेना का सैन्य विमान जैसे ही टेकऑफ के लिए आगे बढ़ रहा था, लोगों का हुजूम रनवे पर विमान के साथ-साथ चल रहा था। विमान के उड़ान भरने से पहले कुछ लोग टायरों के ऊपर बनी जगह पर सवार हो गए। विमान जब ऊंचाई पर पहुंच गया तो लोगों ने संतुलन खो दिया। तीन लोगों की आसमान से गिरने से मौत हो गई। बाद में उनके शव मकानों की छत पर मिले। 

वीडियो :

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed