फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   AFC Womens Asian Cup VAR Makes India Debut in Quarterfinal Matches

AFC Women's Asian Cup: भारत में पहली बार हुआ वीएआर का इस्तेमाल, क्वार्टर फाइनल मुकाबलों के साथ देश में हुआ पदार्पण

Tue, 01 Feb 2022 08:18 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 01 Feb 2022 08:18 PM IST
विज्ञापन
AFC Womens Asian Cup VAR Makes India Debut in Quarterfinal Matches
वीडियो सहायक रैफरी (वीएआर) तकनीक

एएफसी महिला एशियाई कप फुटबॉल टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल मुकाबलों के दौरान देश में पहली बार वीडियो सहायक रैफरी (वीएआर) तकनीक का इस्तेमाल किया गया। रविवार को खेले गए दो क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में इसे लागू किया गया जिसमें दूसरे मैच में इसका दो बार उपयोग किया गया. टूर्नामेंट से पहले ही इस बात की घोषणा कर दी गई थी कि टूर्नामेंट के नॉकआउट मुकाबलों के दौरान वीएआर का इस्तेमाल किया जाएगा।

विज्ञापन


जापान और थाईलैंड के बीच क्वार्टर फाइनल मुकाबले के दौरान भारत में पहली बार इस तकनीक का इस्तेमाल किया गया। जापान ने यह मुकाबला 7-0 से जीता। नवी मुंबई में खेले गए इस मुकाबले के दौरान हालांकि कोई महत्वपूर्ण फैसला करने के लिए वीएआर की जरूरत नहीं पड़ी। लेकिन उसी समय पुणे में खेले जा रहे मैच में वीएआर की भूमिका अहम रही। 
विज्ञापन


दक्षिण कोरिया ने खिताब के दावेदार आस्ट्रेलिया को 1-0 से हराकर टूर्नामेंट का अब तक का संभवत: सबसे बड़ा उलटफेर किया। पहले हाफ में वीएआर के जरिए कोरिया को पेनल्टी मिली लेकिन चो सोह्युन इसे गोल में नहीं बदल सकी। दूसरे हाफ में भी पेनल्टी से जुड़े मामले में वीएआर का सहारा लिया गया जब ऐसा लगा कि स्टेफ केटली को पेनल्टी बॉक्स के अंदर गिराया गया है। इस बार हालांकि वीएआर के जरिए पेनल्टी का संकेत नहीं दिया गया। इस फैसले के कुछ देर बाद दक्षिण कोरिया की जी सो युन ने 87वें मिनट में विजयी गोल दागकर अपनी टीम को अंतिम चार में जगह दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला एशियाई कप में छह स्थाई वीडियो मैच अधिकारियों को सीधा प्रसारण करने वाले सात अलग-अलग कैमरे की फीड दी जाती है जिसके जरिए वे मैदान पर चल रहे खेल पर नजर रखते हैं। वीएआर के जरिए चार वर्ग के फैसलों की समीक्षा की जा सकती है जिसमें गोल होना या नहीं होना, पेनल्टी देना या नहीं देना, सीधे लाल कार्ड और लाल या पीला कार्ड देते समय खिलाड़ी की गलत पहचान शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed