फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   AFC Women's Asian Cup: India Plays draw against Iran, China beat Taipei 4-0

AFC Women's Asian Cup: भारत ने ईरान से ड्रॉ खेला, चीन ने ताइपे को 4-0 से हराया

Thu, 20 Jan 2022 11:56 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नवी मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नवी मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 20 Jan 2022 11:56 PM IST
सार

जुलाई 2020 के बाद से पहली बार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल रही चीन की टीम ने शुरुआती 10 मिनट में दो गोल कर डाले, जिससे चीनी ताइपे की उलटफेर करने की उम्मीदों पर पानी फिर गया।

विज्ञापन
AFC Women's Asian Cup: India Plays draw against Iran, China beat Taipei 4-0
भारतीय महिला फुटबॉल टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय महिला फुटबॉल टीम को यहां एएफसी महिला एशियाई कप में यहां ईरान के खिलाफ अपने पहले मुकाबले में कई मौके गंवाने के कारण गोलरहित ड्रॉ खेलना पड़ा। अन्य मैच में  आठ बार की चैंपियन चीन ने शुरुआती मुकाबले में चीनी ताइपे पर 4-0 की जीत से अपने अभियान की शुरुआत शानदार तरीके से की।
विज्ञापन


भारतीय टीम ने पहले हाफ में देरी से दबदबा बनाया लेकिन मौके नहीं भुना सकी। ईरान ने दो अच्छी हलचलें बनाई। एक मर्तबा तो गेंद गोलपोस्ट से टकराकर रह गई। भारत के लिए 76वें मिनट में डेंगमी ग्रेस ने हेडर के जरिए प्रयास किया लेकिन गोलकीपर ने बचा लिया। 
विज्ञापन


भारत का रविवार को चीनी ताइपे से मुकाबला होगा। चीन के लिए वांग शुआंग ने दो गोल (तीसरे मिनट और 68वें मिनट) दागे। अन्य दो गोल वांग शानशान (नौंवे मिनट) और झांग जिन (54वें मिनट) ने किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जुलाई 2020 के बाद से पहली बार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल रही चीन की टीम ने शुरुआती 10 मिनट में दो गोल कर डाले, जिससे चीनी ताइपे की उलटफेर करने की उम्मीदों पर पानी फिर गया जो 2008 के बाद इस टूर्नामेंट में पहली बार खेल रही है। 


इस महाद्वीपीय टूर्नामेंट का पहला मैच उन दो टीमों के बीच था जो मिलकर 11 बार खिताब जीत चुकी हैं। लेकिन कुछ मिनट के भीतर ही स्पष्ट हो गया कि चीन की टीम के इस खिताब को अपनी झोली में डालने की संभावना ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed