{"_id":"616780133a90a4186c5658a8","slug":"afc-u-23-football-india-announces-28-probables-for-qualifiers","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुटबॉल: अगले साल होने वाले एएफसी अंडर-23 एशियाई कप के लिए 28 संभावित घोषित","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
फुटबॉल: अगले साल होने वाले एएफसी अंडर-23 एशियाई कप के लिए 28 संभावित घोषित
Thu, 14 Oct 2021 06:25 AM IST
Jeet Kumar
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 14 Oct 2021 06:25 AM IST
सार
खिलाड़ी 17 अक्तूबर को बेंगलूरू में एकत्रित होंगे और 20 को यूएई रवाना होंगे। भारतीय टीम 25 अक्तूबर को ओमान, 28 को यूएई से और 31 अक्तूबर को किर्गिज गणराज्य से भिड़ेगी।
विज्ञापन
अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ
- फोटो : wikipedia
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने अगले साल होने वाले एएफसी अंडर-23 एशियाई कप के लिए टीम के क्वालिफाइंग अभियान के मद्देनजर 28 संभावित खिलाड़ी घोषित कर दिए।
विज्ञापन
भारत को क्वालिफायर में ग्रुप ई में ओमान, किर्गिज गणराज्य और मेजबान यूएई के साथ रखा गया है। मैच यूएई के फुजाइराज स्टेडियम में 25 से 31 अक्तूबर तक खेले जाएंगे। एएफसी अंडर-23 एशियाई कप उज्बेकिस्तान में खेला जाएगा।
विज्ञापन
खिलाड़ी 17 अक्तूबर को बेंगलूरू में एकत्रित होंगे और 20 को यूएई रवाना होंगे। भारतीय टीम 25 अक्तूबर को ओमान, 28 को यूएई से और 31 अक्तूबर को किर्गिज गणराज्य से भिड़ेगी।
विज्ञापन
संभावित खिलाड़ी
गोलकीपर : धीरज सिंह, प्रभुसुखन सिंह गिल, प्रतीक कुमार सिंह और मोहम्मद नवाज।
डिफेंडर : नरेंदर गहलोत, बिकाश युमनाम, एलेक्स साजी, होरमिपाम युइवाह, हालेन नोंगट्डू, आशीष राय, सुमित राठी, आकाश मिश्रा, साहिल पंवार।
मिडफील्डर : एसके साहिल, सुरेश सिंह, अमरजीत सिंह, लालरेंगमाविया, जैकसन सिंह, दीपक टांगरी, राहुल केपी, कोमल थाटल, निखिल राज, ब्राइस मिरांडा, प्रिंसटन रेबेलो।
फॉरवर्ड : विक्रम प्रताप सिंह, रहीम अली, रोहित दानू, अनीकेत जाधव।