{"_id":"5c4202dbbdec22121f02f8c0","slug":"afc-asian-cups-sunil-chhetri-goal-against-thailand-nominated-one-of-10-best-goals","type":"story","status":"publish","title_hn":"AFC Asian Cup:छेत्री का गोल एशिया कप के दस सर्वश्रेष्ठ गोलों में से एक","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
AFC Asian Cup:छेत्री का गोल एशिया कप के दस सर्वश्रेष्ठ गोलों में से एक
Fri, 18 Jan 2019 10:16 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Fri, 18 Jan 2019 10:16 PM IST
विज्ञापन
sunil chhetri
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाईलैंड के खिलाफ भारत की 4-1 से जीत में सुनील छेत्री का दूसरा गोल एशिया कप के ग्रुप चरण में दस सर्वश्रेष्ठ गोलों में से एक नामित किया गया है। छेत्री ने दाहिने ओर से उदांता सिंह से मिले पास पर 46वें मिनट में शानदार गोल किया था। उनके इस गोल को ग्रुप चरण के दस सर्वश्रेष्ठ गोलों में नामित किया गया है । फुटबालप्रेमियों को एशियाई फुटबाल परिसंघ की वेबसाइट पर जाकर सर्वश्रेष्ठ गोल के लिये वोट करने को कहा गया है।
विज्ञापन
छेत्री का 105 मैचों में भारत के लिये यह 67वां गोल था। वह सक्रिय फुटबालरों में सर्वाधिक गोल करने वाले क्रिस्टियानो रोनाल्डो के बाद दुनिया के दूसरे फुटबालर बन गए। उन्होंने लियोनेल मेस्सी (128 मैचों में 65 गोल) को पछाड़ा। रोनाल्डो के 154 मैचों में 85 गोल हैं। इनपुट-भाषा
विज्ञापन