फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Accident in football stadium stand fallen during celebration in newcastle vs tottenham match

फुटबॉल स्टेडियम में हादसा: टीम की जीत का जश्न मनाना पड़ा महंगा, स्टैंड ढहने से नीचे गिर फैंस, अब होगी मामले की जांच

Mon, 18 Oct 2021 07:51 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क अमर उजाला नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क अमर उजाला नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 18 Oct 2021 07:51 PM IST
सार

एक फुटबॉल मैच के बाद अपनी टीम की जीत का जश्न मनाना कुछ फैंस को भारी पड़ गया। उनके उछलने से स्टैंड गिर गया। हालांकि इस घटना में किसी को गंभीर चोट नहीं आई है।

विज्ञापन
Accident in football stadium stand fallen during celebration in newcastle vs tottenham match
फुटबॉल स्टेडियम में स्टैंड गिरने की घटना में लगभग 35 लोग घायल हो सकते थे। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फुटबॉल के मैदान में आपने कई बेहतरीन गोल देखे होंगे और गोल होने पर जश्न के कई तरीके भी देखे होंगे, लेकिन स्टैंड तोड़ने वाला जश्न शायद ही देखा हो। डच टीम के एक मैच के दौरान बिल्कुल ऐसा ही हुआ है। यहां कुछ फैंस ने अपनी टीम की जीत का जश्न इस कदर मनाया कि स्टैंड ही तोड़ दिया। स्टैंड टूटने से सभी फैंस नीचे भी गिर गए, लेकिन इस हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई है। अब इस मामले की जांच होगी और स्टैंड के गिरने की वजहों का पता लगाया जाएगा। 
विज्ञापन


फैंस के जश्न मनाने और स्टैंड के गिरने की घटना का वीडियो कैमरे में भी कैद हो गया। अब यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दुनियाभर के फैंस यह वीडियो देखकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 
विज्ञापन

क्या है पूरा मामला

निजमेजेन और विटेसे टीम के बीच फुटबॉल मैच खेला जा रहा था। मैच के 16वें मिनट में विटेसे के बैडेन फ्रेड्रिक्सन ने एक गोल कर अपनी टीम को 1-0 से आगे कर दिया। इसके बाद पूरे मैच में कोई गोल नहीं हुआ और उनकी टीम इसी अंतर के साथ जीत गई। इस जीत के साथ विटेसे डच टॉप फ्लाइट में छठे स्थान पर आ गई। विटेस की जीत के बाद उसके फैंस अपनी टीम को 1-0 से मिली जीत का जश्न मनाने लगे। एक स्टैंड में लगभग 35 फैंस उछल-उछल कर जीत की खुशी मना रहे थे, तभी उनके उछलने से स्टैंड गिर गया। ये सभी फैंस भी नीचे गिर गए, लेकिन किसी को चोट नहीं लगी। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

स्टैंड गिरने की होगी जांच

नीदरलैंड्स KNVB फुटबॉल महासंघ ने इस घटना पर कहा- एक स्टेडियम जो सुरक्षित होना चाहिए, वह ढह रहा है। इसकी जांच होनी चाहिए। वहीं, निजमेजेन के मेयर ह्यूबर्ट ब्रुल्स ने इस घटना के बाद तत्काल जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा- जो हुआ उससे मैं बहुत हैरान हूं। मुझे पता है कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ है। फिर भी मैं इसकी जांच जल्द से जल्द करवाना चाहता हूं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed