{"_id":"bd8ff930-7066-11e2-9304-d4ae52bc57c2","slug":"ac-milan-vice-president-makes-racist-remark-about-balotelli","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिलान उपाध्यक्ष की बालोतेली पर नस्लभेदी टिप्पणी","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
मिलान उपाध्यक्ष की बालोतेली पर नस्लभेदी टिप्पणी
मिलान/एजेंसी
Updated Wed, 06 Feb 2013 07:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फुटबाल क्लब एसी मिलान के उपाध्यक्ष और इटली के पूर्व प्रधानमंत्री सिल्वियो बर्लुस्कोनी के भाई पाओलो बर्लुस्कोनी फुटबालर मारियो बालोतेली पर नस्लभेदी टिप्पणी करने के कारण विवादों में घिर गए हैं। इतालवी मीडिया की वेबसाइट पर जारी एक वीडियो में बर्लुस्कोनी को नस्लभेदी टिप्पणी करते हुए दिखाया गया है।
विज्ञापन
बर्लुस्कोनी ने वीडियो में कहा, ‘अब फैमिलीके ब्लैक ब्वाय को देखने में मजा आएगा। सभी युवा महिलाएं आमंत्रित हैं।’ बर्लुस्कोनी ने मिलान के निकट वरेडो में एक राजनीतिक बैठक के दौरान यह बात कही। बालोतेली गत सप्ताह ही मैनचेस्टर सिटी से एसी मिलान में शामिल हुए हैं। बालोतेली को इससे पहले इटली में यूरो कप 2012 के दौरान भी नस्लभेदी टिप्पणियों का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन