फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   AC Milan beats Tottenham and Bayern munich beat PSG in Champions League

Champions League: मेसी की पीएसजी और टोटेनहम को मिली हार, वापसी के बाद टीम को हार से नहीं बचा पाए एम्बाप्पे

Wed, 15 Feb 2023 10:52 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 15 Feb 2023 10:52 AM IST
सार

चैंपियंस लीग में अंतिम-16 के मुकाबले शुरू हो चुके हैं और पहले दिन ही दो बड़े मुकाबले खेले गए। मेसी की टीम पीएसजी को बायर्न म्यूनिख के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। वहीं, टोटेनहम को एसी मिलान ने हराया।

विज्ञापन
AC Milan beats Tottenham and Bayern munich beat PSG in Champions League
पीएसजी बनाम बायर्न म्यूनिख - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चैंपियंस लीग में अंतिम-16 राउंड की शुरुआत दो बड़े मैचों के साथ हुई। लियोनल मेसी की पीएसजी को बायर्न म्यूनिख के खिलाफ 0-1 से  हार का सामना करना पड़ा। वहीं, एसी मिलान ने टोटेनहम को 1-0 के अंतर से हराया। बायर्न म्यूनिख ने पीएसजी के खिलाफ शुरुआत से ही बेहतरीन खेल दिखाया, लेकिन पहले हाफ तक दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकीं। इसके बाद जोआ कैंसेलो की जगह अलफोंसो डेविस को मैदान में भेजा गया और उन्होंने मैदान में जाते ही अपनी पुरानी टीम के खिलाफ गोल करने में मदद की। डेविस की मदद से किंग्सले कोमन ने मैच का एकमात्र गोल किया। 
विज्ञापन


चोट से वापस लौटे किलियन एम्बाप्पे ने बेहतरीन गोल कर मैच में अपनी टीम को वापस लाने की कोशिश की, लेकिन वीएआर रिव्यू में उनका गोल अमान्य करार दिया गया। मेसी, नेमार और एम्बाप्पे जैसे स्टार खिलाड़ियों से भरी पेरिस सेंट जर्मन की टीम को भले ही इस मैच में हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन इस टीम ने टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन किया है और आगे भी पीएसजी के लिए बहुत ज्यादा मुश्किलें नहीं होंगी। 
विज्ञापन


बायर्न म्यूनिख के बेंजामिन पावर्ड को इस मैच में दो येलो कार्ड मिले। उन्होंने मेसी के खिलाफ दूसरा फाउल किया और वह अगले मैच में नहीं खेल पाएंगे। उन्हें मेसी पर फाउल करने के साथ ही मैदान से बाहर कर दिया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसी मिलान की टीम ने टोटेनहम के खिलाफ भी 1-0 के अंतर से मैच जीतने का सिलसिला जारी रखा। ब्राहिम डियाज ने मैच के सातवें मिनट में गोल कर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई और यही बढ़त निर्णायक साबित हुई। इसके बाद मैच में कोई गोल नहीं हो सका। एरिक डियर भी येलो कार्ड के कारण दूसरे लेग में नहीं खेलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed