{"_id":"5ec6c6a327af717a184e80df","slug":"8-players-of-mexican-football-club-santos-laguna-corona-positive","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से संक्रमित हुए मेक्सिकन फुटबॉल क्लब सांतोस के आठ खिलाड़ी","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
कोरोना से संक्रमित हुए मेक्सिकन फुटबॉल क्लब सांतोस के आठ खिलाड़ी
Thu, 21 May 2020 11:51 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Thu, 21 May 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Football
- फोटो : social media
कोरोना वायरस महामारी ने पूरी दुनिया में कोहराम मचा दिया। शायद ही कोई ऐसा देश होगा जो इसकी चपेट में नहीं आया हो। इस महामारी का बुरा असर हर क्षेत्रों में पड़ा है।
विज्ञापन
कोरोना के कारण खेल जगत के कई कार्यक्रम या तो स्थगित हो गए और नहीं तो रद्द कर दिए गए। अलग अलग खेलों के कई खिलाड़ी भी कोरोना की चपेट में आए। इसी बीच खबर है कि मेक्सिकन फुटबॉल क्लब सांतोस लगुना के आठ खिलाड़ी कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। उन सभी का टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है।
विज्ञापन
क्ल्ब ने एक बयान में कहा, 'आठ खिलाड़ियों को कोविड-19 टेस्ट में पॉजिटिव पाया गया है। हालांकि वे सभी लक्षणहीन थे।' कोरोना वायरस महामारी के कारण मेक्सिकन फुटबॉल लीग 15 मार्च से ही स्थगित हुआ पड़ा है।
विज्ञापन