{"_id":"4a980e14-240c-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"32-schools-will-take-part-in-mahindra-youth-football-challenge","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिन्द्रा यूथ फुटबॉल चैलेंज में 32 स्कूल लेंगे हिस्सा ","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
महिन्द्रा यूथ फुटबॉल चैलेंज में 32 स्कूल लेंगे हिस्सा
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Thu, 01 Nov 2012 03:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिन्द्रा यूथ फुटबॉल चैलेंज के तीसरे संस्करण के शुभारंभ की तैयारियां हो चुकी है। इस टूर्नामेंट का शुभारंभ 2 नवंबर से राजधानी दिल्ली में होगा। यह प्रतियोगिता अंडर-14 के बच्चों के लिए है और इसमे पूरे देश से 32 स्कूल भाग ले रहे है। टूर्नामेंट से जुड़े अधिकारियों ने प्रेसवार्ता के दौरान जानकारी दी कि बंगलूरू में चरण की शुरुआत पहले हो चुकी है। राजधानी दिल्ली के अलावा इस टूर्नामेंट में चार और शहर हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
इस प्रतियोगिता में जो खिलाड़ी सबसे अच्छा प्रदर्शन करेंगे उन्हें सेल्टिक फुटबॉल क्लब के माध्यम से प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। सर्वप्रथम 32 स्कूल राजधानी दिल्ली में खिताब के लिए संघर्ष करेंगे। इसके बाद उन्हें बंगलूरू, कोच्ची, मुंबई, गोवा और कोलकाता की टीमों के साथ भिड़ना होगा। जो भी टीम इन टीमों को हरा देगी वह महिन्द्रा यूथ फुटबॉल चैलेंज के खिताब से नबाजी जाएगी।
विज्ञापन