फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   2018 FIFA World Cup FIFA Football Uruguay vs SAUDI ARABIA Live Blogs

URUvKSA: सुआरेज के गोल की बदौलत उरुग्वे ने सऊदी अरब को दी 1-0 से मात, अंतिम-16 में जगह हुई पक्की

Thu, 21 Jun 2018 08:32 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली Updated Thu, 21 Jun 2018 08:32 AM IST
विज्ञापन
2018 FIFA World Cup FIFA Football Uruguay vs SAUDI ARABIA Live Blogs
suarez

फीफा वर्ल्ड कप 2018 के ग्रुप-ए मैच में उरूग्वे ने सउदी अरब को 1-0 से हराकर नॉकआउट में अपनी जगह पक्की कर ली है। उरुग्वे की तरफ से सुआरेज ने 23वें मिनट में गोल किया। इसी के साथ वह तीन विश्व कप में गोल करने वाले एकमाक्र फुटबॉलर बन गए हैं। स्टार प्लेयर लुइस सुआरेज का यह 100वां इंटरनेशनल मैच था।

विज्ञापन


गौरतलब हो कि इससे पहले सउदी अरब को फीफा विश्व कप के उद्घाटन मैच में मेजबान रूस के हाथों 5-0 से करारी हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, उरुग्वे की इस विश्व में यह दूसरी जीत है। इससे पहल मैच में उरुग्वे ने मिस्त्र को 1-0 से मात दी थी। अगली स्लाइड में देखिए मैच से जुड़े VIDEOS और लाइव कमेंट्री का रोमांचः-

विज्ञापन

2018 FIFA World Cup FIFA Football Uruguay vs SAUDI ARABIA Live Blogs

उरुग्वे ने जीता 1-0 से यह मुकाबला, अंतिम-16 में जगह किया पक्का।
 

 


 



फुलटाइम समाप्त-उरुग्वे 1ः 0 सउदी अरब

दूसरे हाफ का खेल समाप्त हो चुका है। 4 मिनट का इंजुरी टाइम दिया गया है।

89 मिनटः
 सउदी अरब को कॉर्नर मिला, लेकिन इसे भुनाने में वह असफल रहे।

85 मिनटः 85 मिनट का खेल समाप्त हो चुका है। उरुग्वे ने इस मुकाबले में 1-0 की बढ़त बना ली है।

82 मिनटः सउदी अरब ने बदलाव किया है। बाहेबरी की जगह मोहम्मद कानो आए हैं.

68 मिनटः उरूग्वे के पास अच्छा मौका था। फ्री किक मिली उसको कैकेरस के हिट किया। इसके बाद कैवानी ने  गेंद को अपने कब्जे में सांचेज की ओर क्रॉस किया। सांचेज ने हैडर लगाया, पर  गेंद बार के उपर से निकल गई।

61 मिनट: उरुग्वे अपने दूसरे गोल की तलाश में। विश्वकप 2018 की सबसे बेहतरीन स्ट्राइकर जोड़ी मानी जा रही सुआरेज-कवानी की जोड़ी ने सऊदी के डिफेंस को परेशान कर रखा है।

59 मिनट: उरुग्वे के लिए 2 बदलाव। रोड्रिगेज, वेसीनो की जगह लक्सैलट और टॉरिना मैदान पर।

52 मिनट: सऊदी अरब की ओर से मूव बना। जिसे पुर्तगाल के गोलकीपर फर्नांडो मुसलेरा ने आसानी से रोक लिया।

50 मिनट: उरुग्वे के लिए सुआरेज ने लिया फ्री किक। सऊदी के गोलकीपर अल ओवेस का बेहतरीन बचाव।

46 मिनट: दूसरा हाफ शुरू हुआ।


स्कोर, उरुग्वे 1- सऊदी अरब 0






45+2 मिनट: हाफ टाइम के बाद 2 मिनट का इंजरी टाइम भी समाप्त। मैच में सऊदी ने जबरदस्ती वापसी की, लेकिन बराबरी करने में विफल

44 मिनट:
सऊदी अरब के खिलाड़ी जसम चोटिल होकर मैदान से बाहर। उन्हें अल मोकवी ने रिप्लेस किया।

 

38 मिनट: हाफ टाइम करीब है। ऐसे में उरुग्वे अपनी बढ़त को बरकरार रखना चाहेगी। सऊदी अरब मैच में बुरी तरह फेल साबित हो रही है। 

इस तरह सुआरेज ने अपने 100वें मैच में 52वां इंटरनेशनल गोल दागते हुए इसे यादगार बना दिया। कॉर्नर से आई गेंद को बखूबी टच देते हुए उरुग्वे के इस स्टार खिलाड़ी ने सीधे जालियों के भीतर पहुंचा दिया।
 



23 मिनट: कॉर्नर किक पर सुआरेज ने दागा गोल। उरूग्वे के पास 1-0 की बढ़त।

20 मिनट: शुरुआती खेल में उरुग्वे काफी आक्रामक दिख रही थी, लेकिन अभी खेल थोड़ा धीरे हो गया है।

10 मिनट: अभी तक कोई भी टीम गोल करने में कामयाब नहीं हो पाई है।

दोनों टीम के खिलाड़ी मैदान पर आ चुके हैं और कुछ ही देर में एक रोमांचक मुकाबला शुरू होने वाला है।


 

उरुग्वे और सऊदी अरब की शुरुआती लाइनअप:

सऊदी अरब शुरुआती एकादश : अल ओवेस, मोहम्मद अल बेरिक,उमर हवासावी, अल बुलाइही, अल शाहारानी,  तासीर अल जसिम, ओटयाफ, अल दावसारी, अल फराज, बाहेबरी,मुवालाद।
 
उरूग्वे शुरुआती एकादश :
फर्नांडो मुसलेरा, गिमेनेज, गोडिन, वेरेला, मार्टिन कैकेरस, कार्लोस संचेज, बेंटान्कर, रोड्रिगेज, वेसीनो, सुआरेज, कवानी।


नमस्कार अमर उजाला डॉट कॉम में आपका स्वागत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed